फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Claims that failed in the rain

दावे, जो बारिश में फेल हो गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Claims that failed in the rain
अंबाला। नगर परिषद का दावा था कि बारिश के सीजन से पहले सभी नाले व नालियों की सफाई कर दी जाएगी, मगर कई जगहों पर नाले मलबे से अवरुद्ध होने की वजह से ओवरफ्लो हैं। रेलवे रोड पर लघु सचिवालय से सटे कुमारी रुकमणी देवी मेमोरियल हॉल परिसर में पानी भर चुका है। लघु सचिवालय से लेकर रुकमणी देवी मेमोरियल हॉल से आगे तक नाले ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर जमा हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को लोगों की गाड़ियों में पानी चला गया, जबकि कई दुपहिया वाहनों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ा। रोटरी क्लब के कार्यक्रम में पहुंचे सदस्यों का कहना था कि प्रशासन ने दावा किया था कि बारिश के सीजन से पहले नालों की सफाई कर दी जाएगी, मगर सभी दावों की पोल खुलती दिख रही है।
विज्ञापन

नालों की लगातार सफाई करा रहे हैं। अगर किसी जगह पर नाला अवरुद्ध है तो उसकी सफाई कराई जाएगी। बारिश के दौरान नगर परिषद की टीमों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। कुमारी रुकमणी देवी मेमोरियल हॉल के सामने नाला अवरुद्ध होकर ओवरफ्लो होने का मामला अभी संज्ञान में आया है, नाले की सफाई करा कर पानी की निकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंदर सिंह, एग्जीक्यूटिव आफिसर, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed