{"_id":"65e791987ccae5bb520dbe94","slug":"civil-society-members-will-also-inspect-mid-day-meal-ambala-news-c-36-1-amb1003-119380-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नागरिक समाज के सदस्य भी करेंगे मिड डे मील का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नागरिक समाज के सदस्य भी करेंगे मिड डे मील का निरीक्षण
विज्ञापन
अंबाला। जिले के राजकीय स्कूलों में बच्चों को परोसे जा रहे मिड डे मील का निरीक्षण अधिकारियों के साथ-साथ अब नागरिक समाज के सदस्य भी कर सकेंगे। इस बारे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने अपने कार्यालय में मिड डे मील निरीक्षण कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मिक्षा रंगा और नागरिक समाज के मनोनीत सदस्य सिद्धार्थ गुलाटी व कमलदीप उपस्थित रहे।
-- -- -- --
दिशा की बैठक में राज्यसभा सांसद ने स्कीम पर की थी चर्चा
गौरतलब है कि 29 जनवरी को राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मिड डे मील स्कीम के ऊपर हुई चर्चा के दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा द्वारा जानकारी दी गई थी कि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान दिसंबर माह तक जिले में कुल 768 स्कूलों में 52 हजार 947 बच्चों को मिड डे मील दिया जा रहा है, जिस पर अब तक करीब 1916 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इसके साथ यह भी बताया गया कि बच्चों को बेहतर गुणवत्ता का मिड डे मील देने के उद्देश्य से न केवल मिड डे मील कुक की नियुक्ति विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं के बीच से की जाती है, बल्कि मिड डे मील का समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है। तब राज्यसभा सांसद द्वारा मिड डे मील की गुणवत्ता का ओर अधिक व्यापक निरीक्षण किए जाने के उद्देश्य से चार सदस्यीय कमेटी का गठन किए जाने का सुझाव दिया गया था। उनके सुझाव पर ही उस कमेटी में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पदेन सदस्यों के साथ-साथ नागरिक समाज से भी दो सदस्यों क्रमशः सिद्धार्थ गुलाटी और कमलदीप को सांसद द्वारा मनोनीत किया गया है।
-- -- -- -- -
किस-किस मद का होगा निरीक्षण
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को हुई कमेटी सदस्यों की बैठक में निर्णय लिया गया कि स्कूल के मिड डे मील के निरीक्षण के दौरान इन 10 मदों का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें बच्चों को दिए जाने वाली मिड डे मील की मात्रा, बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील की गुणवत्ता, मिड डे मील को चख कर देखना, मिड डे मील की अवलोकन रिपोर्ट का फूड टेस्टिंग रजिस्टर में इंद्राज, मिड डे मील में स्कूल के किचन गार्डन में उगाई गई सब्जियों का प्रयोग, मिड डे मील राशन का रख रखाव, किचन व बर्तनों की साफ सफाई, मिड डे मील कुक की व्यक्तिगत स्वच्छता, मिड डे मील बारे बच्चों से वार्तालाप, स्कूल विजिटर रजिस्टर में निरीक्षण कर्ता द्वारा फीडबैक का इंद्राज शामिल है।