फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civics

बार एसोसिएशन से सदस्यता रद्द होने के बाद अब बार काउंसिल से लाइसेंस कैंसिल करवाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
civics
अंबाला। डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन ने टवेरा चोरी करने की साजिश में फंसी महिला वकील की सदस्यता रद्द करने के बाद अब बार काउंसिल से उसका लाइसेंस कैंसिल करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बार एसोसिएशन ने इस सिलसिले में बार काउंसिल को लेटर भेजने की बात कही है। इसके बाद ही उसका लाइसेंस रद्द हो सकता है। उधर अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब पुलिस वकील को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। दरअसल 19 जुलाई को पंजाब के झील गांव का रणवीर सिंह पंजोखरा साहिब गुरूद्वारे में मत्था टेकने आया था। यहीं से उसकी 2009 मॉडल टवेरा गाड़ी चोरी हो गई थी। तब पुलिस ने उसकी शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ही पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पंचकुला का कुलदीप सिंह उसमें कैद हो गया। कुलदीप सिंह के साथ महिला वकील व बच्चा भी था। वारदात के दौरान तीनों एक्टिवा पर सवार होकर आए थे। पहचान के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पता चला है कि महिला वकील आरोपी कुलदीप सिंह के मामलों की पैरवी करती है। इसी वजह से दोनों के बीच घनिष्ठ संबंध बताए जा रहे हैं। बार एसोसिएशन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक महिला वकील की सदस्ता रद्द कर दी है। अब चंडीगढ़ बार काउंसिल को उसके लाइसेंस रद्द करने के लिए लेटर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed