{"_id":"5f25c7ae8ebc3e418d7f32e0","slug":"civics-ambala-news-knl39402270","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा बीनने वाली के भेष में घूम रहीं चोर महिलाएं, सुबह 4 से 6 बजे तक सड़कों और घरों से उठा रही सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा बीनने वाली के भेष में घूम रहीं चोर महिलाएं, सुबह 4 से 6 बजे तक सड़कों और घरों से उठा रही सामान
विज्ञापन
civics
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। कूड़ा बीनने वाली के भेष में चोर महिलाएं महेशनगर इलाके में काफी सक्रिय हो गई हैं। सुबह 4 से 6 के बीच वह सड़क और घरों के आगे रखे सामान को चोरी कर ले जा रही हैं। उनकी एक घटना महेशनगर चौक पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। महिलाओं की धरपकड़ के लिए शनिवार सुबह टांगरी बांध सहित आसपास के इलाकों में आपरेशन कोबिंग चलाया गया, लेकिन महिलाओं की जानकारी नहीं मिल पाई।
अंबाला में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। कहीं घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो रही हैं तो कहीं घर के बाहर रखा सामान। ऐसी ही एक सीसीटीवी फुटेज ने महेशनगर पुलिस के लिए परेशानी खड़ी कर दी। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि किस प्रकार 3-4 महिलाएं अंबाला-जगाधरी मार्ग पर महेशनगर के नजदीक सड़क से एक भारी-भरकम लोहे की वस्तु उठाकर लाती हैं और इसे लाल रंग के ई-रिक्शा में लेकर रफूचक्कर हो जाती हैं। फुटेज मिलते ही महेशनगर पुलिस काफी सक्रिय हो गई है और महिलाओं की धरपकड़ के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।
सुबह 5 बजे चलाया आपरेशन
शरारती तत्वों और चोरों की धरपकड़ के लिए शनिवार सुबह 5 बजे एसपी अंबाला अभिषेक जोरवाल के आदेशानुसार आपरेशन काबिंग चलाया गया। लगभग 70-80 पुलिस कर्मचारियों ने महेशनगर क्षेत्र के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। यह आपरेशन सुबह 7 बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
आमजन करें सहयोग
पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी की कुछ लोग जिनमे महिलाएं भी शामिल हैं सुबह 4 से 6 बजे के बीच में लोगों का बाहर रखा सामान उठा लेते है और उसको ई-रिक्शा में डाल कर ले जाते हैं। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कुछ लोगा महिलाओं के पास से निकलते भी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन किसी ने भी उनकी संदिग्ध कार्यशैली को लेकर पुलिस को सूचित करना जरूरी नहीं समझा। लोगों से अपील है की अगर कोई भी संदिग्ध किस्म का व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सुचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में दें।
-जसवंत सिंह, महेशनगर प्रभारी।