फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civics

बीडी फ्लोर मिल की साढे़ छह एकड़ जमीन पर प्रशासन का कब्जा, प्रशासन ने मिल पर लगाया ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
civics
बीडी फ्लोर मील की साढे़ छह एकड़ जमीन पर प्रशासन का कब्जा, प्रापर्टी सील
विज्ञापन

फोटो: 45
ओल्ड ग्रैंड की प्रापर्टी में चल रही थी गतिविधियां, अंदर ही दिए हुए थे मकान किराए पर
- एसडीएम की देखरेख में लिया गया कब्जा नगर परिषद के अधिकारी भी रहे मौजूद
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। करीब साढ़े छह एकड़ में फैले बीडी फ्लोर मील को आखिरकार जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। इस जगह पर मकान बने हुए हैं और गतिविधियां चल रही थी। इन मकानों को बाकायदा किराए पर दिया गया था। इसके साथ-साथ कुछ कॉमर्शियल गतिविधि भी की जा रही थी। इसी मामले को लेकर डीसी अंबाला की ओर से आदेश जारी किए गए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मिल पर कब्जा लिया। इसके साथ साथ गेट को सील कर दिया गया।

इस मौके पर एसडीएम सुभाष सिहाग भी मौजूद रहे। तमाम कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों की अगुवाई में हुई। इस बारे में बताते हुए अंबाला छावनी के एसडीएम सुभाष सिहाग ने बताया कि आज हम डीसी अंबाला के आदेश पर बीड़ी फ्लोर मिल कि 6:30 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने गए थे। यह जमीन ओल्ड ग्रांट के तहत लीज पर दी गई थी। इस जमीन पर लीज की शर्तों पर वायलेशन पाया गया। उसी के तहत इस जमीन पर आज नगर परिषद ने कब्जा ले लिया है। जब इस बारे में इस जगह के केयरटेकर धर्मवीर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अंबाला सदर की 80 प्रतिशत प्रापर्टी ओल्ड ग्रांट की प्रापर्टी है। यह साढे़ छह एकड़ जमीन भी ओल्ड ग्रांट के तहत अलाट की हुई जमीन है। अंबाला प्रशासन इस जमीन का कब्जा लिया है। उन्होंने बताया कि हमारा सारा सामान बाहर निकाल दिया गया लेकिन इस कार्रवाई के लिए प्रशासन ने न तो उन्हें कोई नोटिस दिया न ही कोई समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed