{"_id":"5fc009348ebc3e9b8979195b","slug":"civic-ambala-news-knl521974106","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 घंटे हाईवे बंद रहा तो सर्दी को भूलकर घग्गर नदी पार कर हरियाणा पहुंचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 घंटे हाईवे बंद रहा तो सर्दी को भूलकर घग्गर नदी पार कर हरियाणा पहुंचे यात्री
विज्ञापन
civic
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। किसान आंदोलन को लेकर अंबाला- दिल्ली- अमृतसर और अंबाला- चंड़ीगढ़- दिल्ली हाईवे लगभग 10 घंटे तक पूरी तरह से बंद रहे। इस कारण लोगों को अन्य रूटों से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ा। घग्गर नदी का पुल बंद होने के कारण आम जनता को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय कर पंजाब से हरियाणा और हरियाणा से पंजाब की और जाना पड़ा। पुल पूरी तरह से बंद होने के कारण लोगों ने ठंड के बावजूद घग्गर नदी को रास्ता बनाया।
गंदे पानी से होते हुए एक राज्य से दूसरे राज्य की ओर प्रवेश किया। इस दौरान खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। पंजाब की ओर से आ रही सीमा, रोशन, विवेक व अन्य का कहना है कि रास्ता बंद होने के कारण उनके कई जरूरी काम बीच में अटक गए।
इन रूटों से होकर निकले लोग
किसान आंदोलन के चलते नेशनल हाईवे बंद थे। इस कारण लोग चंडीगढ़ जाने के लिए अंबाला शहर से नारायणगढ़ रोड़ से हंडेसरा, बरवाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे। इसी प्रकार सुल्तानपुर चौक से जड़ौत, बरवाला व पंचकूला होते हुए गए। वहीं पंजाब जाने के लिये देवी नगर से हिसार रोड पुल के माध्यम से जमीतगढ़ मोड़ से होते हुए घन्नौर रास्ते से पटियाला पहुंचे।