फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

पेट का सीटी स्कैन करवाते समय बुजुर्ग निकला कोरोना संक्रमित, सेंटर आठ घंटे तक रहा बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
civic
अंबाला। सांस लेने में दिक्कत व किडनी में स्टोन का दर्द होने पर कच्चा बाजार निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग का छावनी के नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन हुआ तो कोरोना संक्रमित पाया गया। हालांकि मरीज स्क्रीनिंग के बाद ही पेट का सीटी स्कैन करवाने गया था। जहां ऑपरेटर ने जब अचानक फेफड़ों को स्कैन किया तो काफी मात्रा में इंफेक्शन मिला। इमरजेंसी वार्ड के डाक्टर से संपर्क किया तो पता चला कि बुुजुर्ग कोरोना से संक्रमित था। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग ने सीटी स्कैन सेंटर को बंद करवाकर सैनिटाइज करवाया। इस बीच किसी भी मरीज का स्कैन नहीं हुआ। उधर, डाक्टरों ने जब परिजनों को सूचित किया तो परिजन बुजुर्ग को बेहतर उपचार के लिए चंडीगढ़ एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। संक्रमित के परिजनों का कहना था कि रविवार सुबह अचानक सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पथरी का भी दर्द होने लगा। कोरोना से वह बिल्कुल बेखबर थे। स्कैन के बाद डाक्टर ने उन्हें कोरोना के बारे में बताया। दर्द ज्यादा होने के कारण वह उन्हें प्राइवेट में ही ले गए और वहीं कोविड-19 का भी टेस्ट करवाएंगे।
विज्ञापन

सांस लेने की दिक्कत में नहीं हुआ सुधार तो भेजा कोविड अस्पताल
उधर, छावनी के इमरजेंसी वार्ड में रविवार कोविड-19 के लक्षण वाले 50 वर्षीय मरीज को मुलाना कोविड अस्पताल भेज दिया। यह मरीज अबाला शहर जोगी मंडी से सुबह के समय सांस लेने में दिक्कत के चलते पहुंचा था। पहले तो डाक्टर आक्सीजन लगाकर उपचार करते रहे। जब कोई सुधार नहीं दिखा तो उन्होंने मुलाना अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के साथ-साथ कोविड टेस्ट भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed