फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

नशाखोरी को खत्म करने के लिए बनेगा एसटीएफ व ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
civic
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि राज्य से नशाखोरी को उखाड़कर फेंकने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए प्रदेश में एसटीएफ टीम के साथ ही हरियाणा ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स गठित करने के आदेश दिए गए हैं। माइनिंग की तर्ज पर शराब तस्करी में जो भी वाहन पकड़ा जाएगा उसकी आधी कीमत जुर्माने के तौर पर वसूली की जाएगी। इस योजना पर काम हो रहा है। विज रविवार को अम्बाला शहर की नई अनाज मंडी में विधायक असीम गोयल की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले यहां पहुंचने पर विधायक ने विज को पगड़ी पहनाई, फिर तलवार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

विज ने इस मौके पर विधायक असीम गोयल को अपना छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी काम करने में विश्वास रखती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी मंत्री व विधायक मिलकर प्रदेश को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में पुरजोर तरीके से कार्य कर रहे हैं।अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जो भी पीएचसी, सीएचसी, जिला व उपमंडल पर स्थापित नागरिक अस्पताल का भवन यदि जर्जर हालत में है तो उसे तुरंत बनाने का काम किया जाए। जो अस्पताल 100 बैड से उपर हैं उन्हें वातानुकूलित बनाने का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को वह इतना दुरूस्त व अत्याधुनिक कर देंगे कि लोगों में पुलिस के प्रति सम्मान बढे़गा। उन्होंने विधायक के आग्रह पर टीबी अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने का ऐलान किया।
विज्ञापन

गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कांगे्रस व अन्य विपक्षी पार्टियां नागरिकता संशोधन कानून पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने और देश की शांति व्यवस्था भंग करने के कार्य में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का बंटवारा धर्म व जाति के आधार पर करवाया था। विज ने कहा कि सोनिया गांधी ने तो इटली से आकर हिन्दुस्तान की नागरिकता ले ली। इस मौके पर जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार, मंडल अध्यक्ष मनदीप राणा, अनुभव अग्रवाल, हरीश शर्मा, गुरचरण सिंह, मक्खन सिंह लबाणा, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, सुरेश सहोता, हितेन्द्र चौधरी, प्रीतम गिल, हितेष जैन, संजीव टोनी, अनिल गुप्ता, संजय लाकडा, एडवोकेट संदीप सचदेवा, एडवोकेट दिलबाग सिंह दानीपुर, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed