{"_id":"5e03ba238ebc3e87e86b247a","slug":"civic-ambala-news-knl16440930","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाए बिना ही सीएम विंडो पर अपलोड की झूठी एटीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाए बिना ही सीएम विंडो पर अपलोड की झूठी एटीआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी के पूजा विहार में नाली से अतिक्रमण हटाए बिना ही एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) सीएम विंडो पर अपलोड कर दी गई। कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड होते ही शिकायत बंद हो गई है जबकि मौके पर आज भी नाली का पानी ब्लॉक है। यह हाल निकाय मंत्री के गृह की नगर परिषद का है। ऐसे में बड़े अफसरों की जवाब-तलबी इंजीनियरिंग और बिल्डिंग ब्रांच के इंजीनियर के लिए मुसीबत बन सकता है।
यह झूठी रिपोर्ट 19 दिसंबर को अपलोड की गई है। झूठी रिपोर्ट अब अधिकारियों ने किसे फायदा पहुंचाने के लिए दी है। इस पर परिषद के अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। नगर परिषद के ईओ तक इस मामले में अंजान बने हुए हैं और ऐसे लापरवाह अफसरों पर मेहरबानी दिखा रहे हैं। शिकायतकर्ता राजीव कुमार ने बताया कि 19 दिसंबर को नगर परिषद ने अपनी नई एटीआर में लिखा गया है परिषद ने तीन दिन के नोटिस के बाद पूजा विहार में कॉलोनी का मुआयना किया गया था। मुआयने के दौरान पाया गया है कि नाली के पानी में किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है। ऐसे में नाली का पानी सही तरह से आगे बह रहा है। लेकिन बिल्डिंग ब्रांच के निरीक्षक की यह रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी है क्योंकि नाली आज भी ब्लॉक है और नाले में मिट्टी डाली हुई है। इसी मामले की शिकायत 20 नवंबर 2019 को सीएम विंडो पर दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर तीन का नोटिस परिषद की बिल्डिंग ब्रांच ने मौके का निरीक्षण करने के बाद दिया था। निरीक्षण के दौरान परिषद के बिल्डिंग निरीक्षक को मौके नाली से अतिक्रमण मिला था। यह अतिक्रमण आज तक भी बरकरार है लेकिन निरीक्षक ने झूठी रिपोर्ट पेश कर दी। ऐसे में शिकायतकर्ता को निकाय मंत्री अनिल विज के विभाग से इंसाफ की बजाए जालसाजी मिली है। लेकिन शिकायतकर्ता ने अब दोबारा से मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दर्ज कराई है ताकि एक बार फिर से उसकी शिकायत पर कार्रवाई हो।
प्रशासक को देंगे शिकायत
बिल्डिंग निरीक्षक की झूठी रिपोर्ट की शिकायत जल्द ही पूजा विहार निवासी एवं शिकायतकर्ता राजीव कुमार नगर परिषद के प्रशासक कम एसडीएम अंबाला छावनी को देंगे। शिकायतकर्ता ने कहा कि मामला निपटारा करना तो दूर परिषद के अधिकारी अतिक्रमणकर्ता से ही साठगांठ कर गए। इसीलिए यह रिपोर्ट गलत अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
शिकायत आई तो कार्रवाई होगी
मेरे पास अभी यह शिकायत नहीं आई है और यदि शिकायत आती है तो उस पर जांच होगी। जांच के बाद मामले की कार्रवाई की जाएगी। झूठी रिपोर्ट देने का कोई मतलब नहीं बनता।
सुभाष सिहाग, प्रशासक कम एसडीएम अंबाला छावनी।