फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

परमल बिका नहीं मंडी में अब शुरू हुई बासमती की बेकद्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
civic
अनाज मंडियों में सरकारी धान की खरीद लगभग बंद हो चुकी है। परमल (मोटी धान)की सरकारी खरीद अभी तक पूरी भी नहीं हुई है कि अब मंडियों में बासमती धान की अलग-अलग किस्में आनी शुरू हो गई हैं। हालात यह हैं कि जहां किसानों को परमल किस्म के 1835 की बजाए 1600 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल रेट मिल रहे हैं वहीं, बासमती की बेकद्री भी मंडियों में शुरू हो गई है। जिस बासमती के गत वर्ष 3300 से 3600 रुपये दाम थे इस बार बासमती 2400 से 2700 रुपये तक बिक रही है। हालात यह हैं कि यह रेट मिलने के कारण कई किसान तो अपनी धान मंडी तक लाने के बावजूद वापस ले जाने को मजबूर हैं। क्योंकि इस रेट में बचत तो दूर बासमती का ठेका और खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

रात मंडी में बिताने का डर
मंगलवार को किसानों का मंडी में ठंड में रात बिताने की चिंता सताती रही क्योंकि दोपहर तो मंडी में सरकारी तो दूर प्राईवेट खरीदार भी नहीं आए थे। किसानों ने कहा कि यदि शाम को भी खरीदार नहीं आए तो यहीं पर रात बितानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सुबह से आया हुआ हूं। अभी तक कोई भी धान की बोली नहीं लगाने आया। दोपहर हो चुकी है अगर शाम तक कोई नहीं आया तो अब रात भी ठंड में यहीं बितानी पड़ेगी।
जीत सिंह, दफरपुर
हमारी बासमती का रेट 2600 रुपये लगाया गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 900 रुपये कम है। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। इतने रेट में तो खर्चा भी पूरा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रण सिंह, चौड़मस्तुपर
मेरी बासमती 2930 रुपये लगी है। पिछले साल 3500 रुपये लगा था। इस बार तो रेट ज्यादा होना चाहिए था लेकिन इस बार तो 600 रुपये कम मिले। यदि ऐसा ही रहा तो आगे किसान बासमती लगाना ही छोड़ देंगे।

श्याम सिंह, भुडंगपुर।
किसान मंडी में धक्के खा रहे हैं। 2700 रुपये मेरी बासमती का रेट लगा है। इसीलिए मैंने तो इस रेट पर धान देने से इंकार कर दिया। कम से कम 3700 रुपये प्रति क्विंटल रेट होना चाहिए। 2700 रुपये में तो ठेके का खर्चा भी नहीं निकलता। यही रेट मिला तो हम अपनी जीरी वापस ही ले जाएंगे।
अशोक कुमार, ईमाइलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed