फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   civic

तालाब में डूब रही बेटी व उसकी सहेली को बचाने के लिए कूदी तो खुद भी डूबने लगी, फिर मजदूरों ने बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
civic
रामकिशन कॉलोनी की रहने वाली बरखा अपनी 15 वर्षीय बेटी प्रिया व उसकी सहेली कोमल (14) के साथ पार्क में घूमने गई थीं। खेलते-खेलते प्रिया व कोमल पार्क में बने तालाब में उतर र्गइं। लेकिन तालाब गहरा होने के कारण दोनों उसमें डूबने लगीं। दोनों ने शोर मचाया तो महिला बरखा भी बिना सोचे समझे बेटी व उसकी सहेली को बचाने के लिए तालाब में कूद गई जबकि उसे भी तैरना नहीं आता था इसलिए वह भी डूबने लगी। तभी पार्क में काम कर रहे हरिप्रसाद, दीपक व तबरेज आलम को तालाब में डूब रही किशोरियों व महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो उन्हें बचाने के लिए ये मजदूर तालाब में कूद गए। इन्हें तैरना आता था इस कारण वे तीनों को बचाने में कामयाब रहे। सूचना मिलते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चौकी इंचार्ज भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तालाब से बाहर निकाली गई किशोरियों व महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सक उनकी जान खतरे से बाहर बता रहे।
विज्ञापन

नहाने से रोकने वाला कोई नहीं
सुभाष पार्क के निर्माणाधीन तालाब में पानी लबालब भरा है। गहरा होने के बावजूद दिन में बिना डर के बच्चे तालाब में रोज नहाते हैं। नगर परिषद की ओर से अभी तक बच्चों को यहां नहाने से रोकने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यहां किसी तरह का हादसा होने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

18 करोड़ से पार्क का हो रहा है जीर्णोद्वार
कई महीने से नेता जी सुभाष पार्क के जीर्णोद्वार का काम चल रहा है। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अनिज विज ने इसके लिए 18 करोड़ के फंडे को मंजूरी दिलवाई थी। पार्क की खूबसूरती पर निरंतर काम हो रहा है। पहले पार्क में सैर के लिए आने वाले लोगों के लिए बैठने तक की सुविधा नहीं थी। मगर आने वाले दिनों में यहां बने तालाब में लोगों को बोटिंग तक की सुविधा मिलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed