{"_id":"62588182876a0d68462a1ab4","slug":"civic-ambala-news-knl10496786","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने मारी पलटी, बारिश से बचाने के लिए किसानों ने तिरपाल से ढकी गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने मारी पलटी, बारिश से बचाने के लिए किसानों ने तिरपाल से ढकी गेहूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार शाम एकाएक मौसम ने मारी पलटी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी, तेज हवा चलने और आसमान में छाए घने बादलों को देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गई। मौसम बदलता देख किसानों ने मंडी में अपनी फसलों को तिरपालों से ढक लिया। वहीं दूसरी ओर मौसम के बदलने से तापमान में भी गिरावट आई है, वीरवार को अधिकतम तापमान 39.2 तो न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, परंतु दिन में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
वीरवार को भी जिले भर की मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य जारी रहा। वीरवार को जिले भर की 15 मंडियों में कुल 13 हजार 995 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। वहीं अभी तक 1 लाख 6 हजार 658 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से 66 हजार 970 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। वीरवार को अंबाला कैंट से 615 मीट्रिक टन, अंबाला सिटी से 4 हजार 65 मीट्रिक टन, साहा से 1100 मीट्रिक टन, बराड़ा से 1200 मीट्रिक टन, केसरी से 141 मीट्रिक टन, सरदेहड़ी से 370 मीट्रिक टन, उगाला से 81 मीट्रिक टन, नारायणगढ़ से 2300 मीट्रिक टन, कड़ासन से 355 मीट्रिक टन, नन्यौला से 285 मीट्रिक टन, मुलाना से 2 हजार 31 मीट्रिक टन, तलहेड़ी से 575 मीट्रिक टन, शहजादपुर से 613 मीट्रिक टन, और भरेड़ी कलां से 264 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गेहूं खरीद का कार्य ओर तेजी के साथ जारी रहेगा।