{"_id":"680409206544c1a8030ab362","slug":"city-mlas-advice-to-cm-said-learn-respect-for-democracy-from-pm-ambala-news-c-36-1-amb1002-141187-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सिटी विधायक की सीएम को नसीहत, बोले पीएम से सीखें लोकतंत्र का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सिटी विधायक की सीएम को नसीहत, बोले पीएम से सीखें लोकतंत्र का सम्मान
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के पूर्व राजस्व मंत्री और शहर से कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह शनिवार को समर्थकों के साथ शहर की नई अनाज मंडी में पहुंचे। इस दौरान विधायक के तेवर सत्ता पक्ष पर तल्ख नजर आए।
उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को प्रधानमंत्री से सीख लेने की नसीहत दी। विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि वह (सीएम) प्रधानमंत्री से सीख लें, जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए और प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए अपने यमुनानगर के थर्मल प्लांट के उद्घाटन निमंत्रण पत्र और शिलान्यास पर कांग्रेस के अंबाला सांसद वरुण चौधरी का नाम लिखा।
निर्मल सिंह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री लोकतंत्र का सम्मान करने के बजाय एक हारे हुए पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल को साथ लेकर घूमते हैं और उनसे उद्घाटन कराकर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
निर्मल सिंह यहीं चुप नहीं रहे उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की कि वे बताएं कि किस आधार पर किस प्रोटोकॉल के तहत हारे हुए विधायक के नाम के पत्थर लग रहे हैं। जो लोकतंत्र में शहर विधानसभा की जनता का अपमान है। निर्मल सिंह ने इसे सरासर गलत और लोकतंत्र का अपमान बताया।
अफसर के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
1982 में पशुपालन मंत्री और 1991 में राजस्व मंत्री रहे निर्मल सिंह ने कहा कि जो अधिकारी हारने के बाद भी विकास कार्यों का शिलान्यास बोर्ड पर असीम गोयल का नाम लिख रहे हैं उनके खिलाफ विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी और जो अधिकारी इस साजिश में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुहिम चलाई जाएगी।