फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City MLA laid the foundation stone of construction work worth crores in Khaira village, Congress showed black flags

Ambala News: शहर विधायक ने खैरा गांव में किया करोड़ों के निमार्ण कार्यों का शिलान्यास, कांग्रेस ने दिखा दिए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
City MLA laid the foundation stone of construction work worth crores in Khaira village, Congress showed black flags
अंबाला सिटी। शहर विधायक असीम गोयल नन्योला ने रविवार को तीन करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से सड़कों को चौड़ा व सुदृढ़ीकरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में तीन करोड़ दो लाख रुपये की लागत से गांव जनसूई से सौंटा की सड़क के चौड़ा व सुदृढीकरण और अंबाला-हिसार रोड से 69 लाख रुपये की लागत से नग्गल से खैरा तक सड़क के सुदृढ़ीकरण का निर्माण कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

गांव खैरा में विधायक असीम गोयल ने ग्रामीणों के साथ अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम देखा व सुना। दूसरी ओर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। खैरा में कांग्रेस नेता जग्गा खैरा व उनके साथ युवाओं ने काले झंडे दिखाकर विधायक असीम गोयल का गांव में आने पर विरोध किया और नारेबाजी की। जग्गा खैरा ने कहा कि जुलाई महीने में बाढ़ आई थी। बाढ़ के कारण खैरा गांव समेत आसपास के कई गांवों में ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ। इस बारे में उन्होंने विधायक से गांव में आने पर बात करने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उनको आगे जाने से रोक लिया। जग्गा खैरा ने कहा कि अभी तक ग्रामीणों को मकान और फसल का मुआवजा भी नहीं मिला है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

विधायक ने ये दी सौगातें
असीम गोयल ने कहा कि नग्गल से खैरा गांव की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पिछले दिनों ग्रामीण इस सड़क के निर्माण कार्य के लिए उनसे मिले थे। करीब तीन किलोमीटर इस सड़क के निर्माण कार्य पर 70 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। जिसका कार्य जल्द ही शुरू होगा। उन्होंने गांव खैरा में ग्रामीणों की मांग पर 40 लाख रुपये की लागत से सामान्य चौपाल बनाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस चौपाल का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed