फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City council sanitation worker attacked with knives and swords, case registered against 9

नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पर चाकू व तलवारों से हमला, 9 पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
City council sanitation worker attacked with knives and swords, case registered against 9
अंबाला। छावनी की रामबाग रोड पर शुक्रवार की रात को नगर परिषद के सफाई कर्मचारी पर 9 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हथियारों से हमलाकर लहूलूहान कर दिया और मौके से फरार हो गए। कैंट थाना पुलिस ने जोगी मंडी निवासी गौरव की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गौरव ने बताया कि वह नगर परिषद में सफाई कर्मचारी है। उसने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे वह अपने दोस्त सिकलीघर मोहल्ला निवासी सागर, के साथ उसकी एक्टिवा पर सवार होकर खाने-पीने का सामान लेने जा रहा था। उस दौरान रामबाग रोड पर नाले की पुलिया के पास पहुंचे तो वहां वाल्मीकि बस्ती निवासी कर्ण, अर्नव, दीपक उर्फ दीपू, महक दीप उर्फ सौरव, तरुण, गौतम, गट्टू, अमित व शिवा ने चाकू, तलवार गंडासी, बैट, डंडे से हमला कर दिया। गौरव ने बताया कि लोगों के साथ उनका पहले से झगड़ा चल रहा है। जिस वजह से आरोपी उनसे रंजिश रखते थे। शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठे होते देख आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed