फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City bus facility will be available in Chandrapuri, Boh and Babyal

Ambala News: चंद्रपुरी, बोह और बब्याल में मिलेगी सिटी बस की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
City bus facility will be available in Chandrapuri, Boh and Babyal
अंबाला। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी और सरकार की प्राथमिकता में है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी। अब चंद्रपुरी, बोह और बब्याल में सिटी बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा चंद्रपुरी सहित अन्य स्थानों पर जल्द ही बस क्यू शेल्टर भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वहां पर पंखों की सुविधा भी होगी ताकि किसी को भी धूप में बस का इंतजार न करना पड़े। विज ने कहा कि धर्मशालाएं जीवन, सभ्यता और समाज के लिए बेहद जरूरी हैं क्योंकि इन धर्मशालाओं के बनने से सामाजिक काम के साथ आमजन अपने दूसरे कार्यक्रमों जैसे शादी और अन्य कार्यक्रमों को भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने रविवार को अंबाला के चंद्रपुरी वार्ड नंबर 22 में 25 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन करने के बाद कही। चंद्रपुरी के साथ शाहपुर, मच्छौंडा, शिवाला सहित कई जगहों पर उन्होंने धर्मशालाएं बनवाकर दी हैं, जिससे कि लोग यहां पर अपने पारिवारिक कार्य और सामाजिक कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलरों को चेतावनी
इस मौके पर उन्होंने शिव-पार्वती धर्मशाला को 20 लाख रुपये और देने की घोषणा की ताकि यहां पर एक भव्य भवन बन सके। उन्होंने कहा कि इस धर्मशाला के बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्राॅपर्टी डीलरों द्वारा यहां पर लोगों को मकान बेच दिए गए लेकिन उन्हें सुविधाएं नहीं दी और अगर जब भी मौका लगा तो इनका हिसाब करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed