फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   City branch of Bhavip serving in health services for 22 years

Ambala News: स्वास्थ्य सेवाओं में 22 साल से सेवारत भाविप की नगर शाखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
City branch of Bhavip serving in health services for 22 years
भारत विकास परिषद भवन में संवाद करते नगर शाखा के सदस्य व पदा​धिकारी। संवाद
अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक स्थित भारत विकास परिषद की नगर शाखा वर्ष 1983 से लोगों की सेवा करता आ रहा है। भारत विकास परिषद की नगर शाखा में चिकित्सा ओपीडी के साथ साथ किफायती दरों पर लोगों के टेस्ट कराए जाते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही संस्था मेधावी छात्रों को सम्मानित करने के साथ साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक सहायता भी करती है। संस्था की विशेष बात यह भी है कि संस्था में कभी चुनाव नहीं होते सर्वसहमति से ही पूरी कार्यकारिणी का चुनाव किया जाता है। नगर शाखा दूसरी विकास परिषद की इकाई है जिसके पास जिला अंबाला में अपना खुद का भवन है।
विज्ञापन

भवन को स्वचलित बनाने के लिए भवन की छत पर 10 केवी का सोलर पैनल भी लगवाए गए हैं। जिससे कभी भी सेवाएं बाधित न हों।

पद को शक्ति नहीं समझते हैं दायित्व

नगर शाखा के सचिव राजेश बंसल ने बताया कि परिषद में भी जो भी सदस्य कोई भी पदभार संभालता है वह उसे शक्ति की तरह नहीं बल्कि अपने दायित्व की तरह निभाता है। वर्तमान में नगर शाखा में 80 सदस्य है। जो अपना दायित्व जिम्मेवारी के साथ निभा रहे हैं। जिसमें अध्यक्ष डॉ सौरव गुप्ता, सचिव राजेश बंसल, कोषाध्यक्ष रोशनलाल जैन, संयोजक संजय बतरा, सह लैब संयोजक आरएन मित्तल और उपाध्यक्ष अमरदीप सिंगला सहित अन्य सभी सदस्य अपना दायित्व निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये काम करती है संस्था

परिषद में वर्ष 2002 से किफायती दामों पर विभिन्न मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही ओपीडी सेवाएं भी बहुत ही कम मूल्यों पर दी जाती हैं। इससे जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को भी बेहतर उपचार दिया जा सके। इसके साथ ही महीने के हर तीसरे शुक्रवार को आंखों के मोतियाबिंद का शिविर भी लगाया जाता है। इसमें निशुल्क तौर पर ऑपरेशन करवाएं जाते हैं और दवाइयां भी दी जाती है। यह ऑपरेशन शहर के लीलावती अस्पताल में करवाए जाते हैं। अब तक परिषद ने करीब 1500 लोगों के ऑपरेशन करा दिए हैं। इसके अलावा परिषद में ही एक रसोई भी चलाई जाती है। जिसमें मात्र 10 रुपए पेट भर खाना दिया जा रहा है। जिसमें रोजाना सैकड़ों लोग भोजन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed