फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CISF flagged off cycle rally, park resonated with patriotic songs

साइकिल रैली को सीआईएसएफ ने किया रवाना, देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा पार्क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
CISF flagged off cycle rally, park resonated with patriotic songs
CISF flagged off cycle rally, park resonated with patriotic songs - फोटो : Ambala
अंबाला। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार छावनी के नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क के नजदीक साइकिल रैली निकाली। इसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के डीआईजी जितेंद्र राणा ने बतौर मुख्यातिथि हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान पार्क देशभक्ति के गीतों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यातिथि ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर व सेल्यूट कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उनके साथ सीनियर कमांडर वीएम जोशी, सीनियर कमांडर अरुण आर के साथ-साथ सीआईएसएफ के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। प्रतिभागियों ने देश भक्ति पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से अपनी बेहतर प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने तालियां बजाकर सराहना की।
विज्ञापन

डीआईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में औद्योगिक सुरक्षा बल नेा देश के मुख्य एतिहासिक स्थानों से राजघाट तक साइकिल यात्रा का आयोजन किया है। इस यात्रा के तहत उन एतिहासिक स्थानों का चयन किया गया है, जिनका आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण स्थान रहा हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से विभिन्न स्थानों से इस यात्रा का आयोजन करते हुए लगभग 1700 किलोमीटर का सफर तय करते हुए दिल्ली में राजघाट पर 2 अक्तूबर को इसका समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट पर 2 अक्तूबर को होगा समापन
साइकिल यात्रा की अगुवाई सीआईएसएफ की इंस्पेक्टर अंजुला मलिक रही और उनके साथ अन्य 11 प्रतिभागी शामिल हैं। यह साइकिल यात्रा लगभग 270 किलोमीटर का सफर तय करेगी और यह यात्रा कुरुक्षेत्र, पानीपत, राई, नरेला, गाजियाबाद के रास्ते होते हुए 2 अक्तूबर को दिल्ली में राजघाट पर जाकर संपंन होगी। जलियांवाला बाग से शुरू हुई साइकिल यात्रा भी कुरुक्षेत्र में इस यात्रा के साथ शामिल होकर आगे के लिए रवाना होगी। डीआईजी जितेंद्र राणा के बताया कि अंबाला का भारत के इतिहास में विशेष महत्व है और आजादी की लड़ाई में भी अंबाला का महत्वपूर्ण स्थान है। सन 1709 में मुगलों के खिलाफ लड़ाई करते हुए सिखों ने अंबाला पर कब्जा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed