फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Churches illuminated with lights, carol songs echoing

Ambala News: रोशनी से जगमग हुए चर्च, गूंजे कैरल सॉन्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Churches illuminated with lights, carol songs echoing
अंबाला। छावनी के लॉरेंस रोड स्थित होली रिडिमर कैथोलिक चर्च और सदर बाजार की सीएनआई चर्च में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान होली रिडीमर कैथोलिक चर्च को लाइट से सजाया गया। चर्च परिसर में गोशाला बनाई गई, जहां प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस को दर्शाया गया।
विज्ञापन


इसी के साथ ग्रोटो मदर मैरी की प्रतिमा के समक्ष लोगों ने कैंडल जलाई। फादर पतरस मुंडू ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह के जन्म को लेकर रविवार रात नौ बजे चर्च में फादर पेटरूस वरला, अमित, साइमन, रूबीना, अमोस, रोहिणी, कृष ने कैरल साॅन्ग सुनाए। इसके बाद रात 10 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


यह प्रार्थना रात 12 बजे तक की गई। इसके बाद चर्च में श्रद्धालुओं को केक और चाय का प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि सोमवार 25 दिसंबर की सुबह साढे़ नौ बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक चर्च में प्रार्थना की जाएगी। सुबह 11 बजे के बाद रात 11 बजे तक सभी धर्मों के श्रद्धालुओं के लिए यह चर्च खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएनआई चर्च में देररात तक चला वॉच नाइट सर्विस कार्यक्रम
सीएनआई चर्च के फादर रैवरन जस्टिस विश्वास मल ने बताया कि रविवार देररात तक प्रभू यीशु मसीह के जन्म को लेकर वॉच नाइट सर्विस का आयोजन गया। इसमें प्रभु ईशु मसीह की प्रार्थना की गई और 12 बजे के बाद चाय, केक का प्रसाद बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी गई। उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे चर्च में थैंक्स विशिंग सर्विस का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे तक प्रभु की प्रार्थना व गीत सुनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed