फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children's crooked legs can be cured with treatment at an early age

Ambala News: कम उम्र में उपचार से ठीक हो सकते हैं बच्चों के टेढ़े पैर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Children's crooked legs can be cured with treatment at an early age
एक माह के बच्चे के पैर प्लास्टर करते हुए डॉ अकुंर। संवाद
अंबाला सिटी। जन्म के समय अगर बच्चों के पैर टेढ़े या फिर मुड़े हुए होते हैं तो उन्हें ठीक किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए डीआईईसी सेंटर में प्रत्येक वीरवार को शिविर लगाकर बच्चों के पैरों का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से यह शिविर अब जून के पूरे माह तक जारी रहेगा। इसमें अभिभावक किसी भी दिन आकर अपने बच्चों के पैरों का उपचार करवा सकते हैं। हड्डी रोग चिकित्सक डॉ. अंकुर गर्भ के समय बच्चों के पैरों पर गर्भ का दबाव पड़ जाता है। इसके कारण बच्चों के पैर गर्भ में सीधे नहीं हो पाते हैं। इसके अलावा भी कई कारणों से बच्चों के पैर टेढ़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

अब तक 80 बच्चों का सफल उपचार
डॉ. अंकुर ने बताया कि अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से उन्होंने 2020 से लेकर अब तक 80 बच्चों का सफल उपचार किया है। बीते वर्ष ही 25 बच्चों का उपचार किया है। उन्होंने बताया कि कम उम्र में हड्डियों को सीधा करना आसान होता है। पहले बच्चों के पैरों पर प्लास्टर किया जाता है इसके बाद बच्चों के पैरों को सीधा रखने के लिए ब्रेसिस भी लगाए जाते है। लगातार उपचार से बच्चों के पैरों में कोई परेशानी नहीं रहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
वीरवार की जगह 30 जून तक रोजाना क्लब फुट शिविर जारी है। जिसमें बच्चों के टेढ़े मेढ़े पैरों पर प्लास्टर कर उनका उपचार किया जा रहा है।
-डॉ. अंकुर, हड्डी रोग चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed