फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children will study science and commerce along with Hindi, English and SST from tablet

छावनी से 31 मजबूत हाथ दो, मैं कराऊंगा विकास : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Children will study science and commerce along with Hindi, English and SST from tablet
फोटो-39 व 40
विज्ञापन

संवाद के माध्यम से गृहमंत्री ने सुनाया वृतांत, बोले आस्ट्रेलिया बनाएगा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के सुभाष पार्क में गृहमंत्री अनिल विज ने छावनी के प्रबुद्ध लोगों के साथ पहली बार संवाद किया। इसमें उनसे छावनी में हुए कार्यों और आस्ट्रेलिया दौरे के अनुभवों को साझा किया। इसके साथ ही लोगों के मन भी टटोला। इस दौरान उन्होंने कहा कि छावनी निवासी अब उन्हें 31 हाथ वार्ड सदस्यों के रूप में दें, उनके साथ मिलकर वह क्षेत्र के विकास में चार चांद लगाने का काम करेंगे।
उन्होंने आस्ट्रेलिया के अनुभवों में बताया कि वह विकसित देश है। वहां के नागरिक सरकार और प्रशासन के साथ मिलकर चलते हैं। चाहे साफ-सफाई की बात हो या फिर सड़क पर वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों की पालना, कोई अपनी लेन नहीं तोड़ता और यहां आगे से पीछे से दाएं से बाएं से कहीं से भी रास्ता मिले और अपने वाहन को आगे ले जाओ। उन्होंने कहा कि अगर हम भी उनके नागरिकों की तरह कर्तव्यनिष्ठ हो जाएं और सरकार और प्रशासन का सहयोग करें तो यहां कहीं भी गंदगी नजर नहीं आएगी और सभी सुविधाएं भी समुचित ढंग से मिलती रहेंगी।
विज्ञापन

जल्द ऑफर किया जाएगा स्वीकार
गृहमंत्री ने बताया कि हरियाणा में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और 1500 बैड का अस्पताल बन सके, इसके लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव के दौरान वहां के कैबिनेट मिनिस्टर से बातचीत की है। उन्हें हरियाणा में आने के लिए निमंत्रण भी दिया है। इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया और अब हम उनके ऑफर का स्वागत करते हुए उन्हें पत्र लिखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वह खेल मंत्री थे तो उन्होंने खेल यूनिवर्सिटी राई में और दूसरी आयुष यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र में बनाई थी। इस अवसर पर अंबाला के डीसी डाॅ. शालीन के अलावा समीर जैन, आकाश जैन, डाॅ. आशावंत, विनय मल्होत्रा, प्रिंसिपल राजिंद्र राणा, प्रिंसिपल अनुपमा आर्य, डाॅ. देशबंधु, सीए एडी गांधी और सुमित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के सवाल और मंत्री के जवाब
सवाल : पूर्व प्राचार्य डाॅ. देशबंधु ने कहा कि आप जब भी विदेश गए तो छावनी के लिए कुछ लेकर आए। इस बार क्या लाए हैं, साथ ही उन्होंने प्रभु प्रेम पुरम रोड पूरा करने की मांग की।
जवाब : गृह मंत्री ने कहा कि प्रभु पुरम रोड का कार्य जल्द शुरू हो रहा है, यहां पाइप लाइन डाली जानी थी और लोगों की मांग पर टाइल की न बनाकर यहां दूसरी रोड बनाई जाएगी, उन्होंने कहा कि विदेश में लोग जागरूक है और हमारे समाज को भी अपने शहर के प्रति जागरूक होने की जरूरत है।

सवाल : डा. विनय मल्होत्रा ने कहा कि गृह मंत्री अनिल विज अपनी ऑस्ट्रेलिया यात्रा के अनुभवों को सांझा कर रहे हैं यह हमारे लिए भी गर्व की बात है, उन्होंने नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कूड़ा कलेक्शन कराने की बात कही।
जवाब : अंबाला छावनी पहला शहर है जहां नालियों को अंडर ग्राउंड किया जा रहा है, भविष्य में यहां गंदगी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा कलेक्शन का पुराना टेंडर खत्म होने से पहले ही नया टेंडर होना चाहिए था, मगर अंबाला छावनी में नहीं हुआ और इस संबंध में ढिलाई होने को लेकर उन्होंने जांच के निर्देश निगम कमिश्नर को दिए हैं। जांच में जो दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।
सवाल : आर्य गर्ल्स कालेज की प्रिंसिपल डा. अनुपमा आर्य ने कहा कि लोगों को अपने घर पहुंचने में दिक्कत न हो इसके लिए सड़कों पर प्लान तरीके से काम होना चाहिए।
जवाब : हम कोशिश कर रहे हैं विभागों में तालमेल हो इसपर प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा हम विकसित देश नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है।
सवाल : डिफेंस कालोनी से रिटायर्ड कर्नल एपी सिंह ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया
जवाब : अंबाला छावनी एक प्लान शहर बसाया गया था, मगर पूर्व की सरकारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मगर हम छावनी को बेहतरीन बनाने के पूरे प्रयास कर रहे हैं। हम शहर में नहरी पानी, बिजली की आपूर्ति बेहतर करने एवं अन्य कार्य किए।
सवाल : उद्योगपति समीर जैन ने अवैध कालोनियां व अवैध रेहड़ियों का मुद्दा उठाया
जवाब : सरकार ने कालोनियों को नियमित करने के लिए आवेदन ऑनलाइन मांगे थे और इस पर काम चल रहा है। डिफेंस कालोनी में बांध पर रोड बनाई जाएगी। रेहड़ी वाले अपनी रोजी-रोटी कमा रहे हैं और उनका दृष्टिकोण है कि उन्हें हटाया न जाए, मगर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह रास्ते पर रेहड़ी न लगाए।
सवाल : उद्योगपति डा. आशावंत ने कहा कि उन्हें लगता था कि सरकार का पैसा रोहतक व सोनीपत में लग रहा है, मगर गृह मंत्री अनिल विज के आने पर छावनी विकास के मामले में बुलंदियां छू रहा है। कूड़े के डिस्पोजल पर सवाल किए।
जवाब : पटवी प्लांट में कूड़े का डिस्पोजल किया जा रहा है। उन्होंने कहा छावनी के विकास के लिए कई परियोजनाएं चलाई जा रही है और कई पूरी हुई है जबकि कई पर काम चल रहा है।
सवाल : डा. एमके दत्ता ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री की बदौलत आज सिविल अस्पताल में इलाज की कई सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने एक्साइज एरिया में जमीन का मालिकाना हक यहां बसे लोगों को देने की मांग की।

जवाब : किराएदारों को मालिकाना हक देने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं और अब तक सैकड़ों लोगों ने इसके लिए आवेदन भी किए हैं। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में बहुत जल्द ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो यह भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed