{"_id":"688a7d357d8915d4ee0f5a27","slug":"children-will-get-vitamin-a-supplements-and-mothers-will-get-training-on-breastfeeding-ambala-news-c-36-1-ame1006-146981-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बच्चों को विटामिन ए की खुराक तो माताओं को स्तनपान का मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बच्चों को विटामिन ए की खुराक तो माताओं को स्तनपान का मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बच्चों की आंखों की रोशनी और खसरा, निमोनिया से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग एक अगस्त से विटामिन ए अभियान शुरू करने जा रहा है इसके साथ ही माताओं को स्तनपान के बारे में भी चलाया जाएगा। अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई जाएगी। जिन बच्चों को पहली डोज दी जा चुकी है उन्हें एक एमएल और जिन्हें नहीं मिली है उन्हें दो एमएल की डोज दी जाएगी। यह दवा बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाएगी साथ ही निमोनिया और खसरा जैसे रोगों से भी बचाव में सहायक होती है। अभियान के तहत उन बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें टीकाकरण के चलते यह दवा नहीं पिलाई गई। यह अभियान एक अगस्त से शुरू होगा।
विटामिन ए भी जरूरी
जन्म के समय ही बच्चों को विभिन्न प्रकार के टीके लगवाए जाते हैं। इसी दौरान बच्चों को विटामिन ए की दवा भी पिलाई जाती है लेकिन अभिभावक टीका लगाने के बीच दवा पिलाना भूल जाते हैं। इस दवा के अभाव में कई बार बच्चों की आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। इसलिए यह दवा बेहद जरूरी है। साथ ही यह दवा हमारे शरीर की अंदरुनी त्वचा को मजबूत बनाती है। छोटे बच्चों में खसरे का भी अधिक खतरा होता है विटामिन ए उस रोग से भी बचाव करता है। प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य विभाग के आरबीएस यानि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की आंखों की जांच करवाई जाती है, इसमें देखने में आता है कि सैकड़ों बच्चों को नजर के चश्मे की जरूरत होती है।
स्तनपान सप्ताह भी होगा शुरू
स्वास्थ्य विभाग की ओर से माताओं के लिए विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है इसमें विभाग की ओर से प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई पर दूध पिलाने वाली माताओं को दूध पिलाने के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह सप्ताह एक अगस्त से शुरू होकर सात अगस्त तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विटामिन ए अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को खुराक दी जाएगी इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को दवा जरूर पिलानी चाहिए।
- डॉ. जशनप्रीत सिंह, जिला बाल रोग नोडल अधिकारी अंबाला।