{"_id":"6747804c5b53fe6a830ba634","slug":"children-up-to-class-viii-are-not-getting-grants-ambala-news-c-36-1-amb1003-133494-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आठवीं तक के बच्चों को नहीं मिल रहा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आठवीं तक के बच्चों को नहीं मिल रहा अनुदान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को वर्दी, वन टाइम ग्रांट और स्टेशनरी का पैसा नहीं मिल पा रहा। यह दिक्कत पिछले करीब 3 वर्ष से सामने आ रही है। किसी विद्यार्थी का बैंक खाता गलत है तो किसी के परिवार पहचान पत्र में त्रुटि है।
वर्दी का पैसा नहीं मिलने से अभिभावक स्कूलों में शिक्षकों के पास चक्कर काट रहे हैं और विद्यार्थी बिना वर्दी ही स्कूल आने को मजबूर हैं। पहली से आठवीं कक्षा तक राजकीय स्कूलों में 50 हजार से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों के खाते में निदेशालय से पैसा डाला जाता है। कई अभिभावकों के स्कूलों में पहुंचने पर विभाग की ओर से त्रुटि भी ठीक की गई हैं।
इन कक्षा के विद्यार्थियों को मिल रहा इतना पैसा
राजकीय स्कूलों में एससी व बीसी श्रेणी के विद्यार्थियों को वन टाइम ग्रांट भी मिलती है। इसमें पहली के विद्यार्थियों को 740 रुपये, दूसरी कक्षा में 750, तीसरी कक्षा में 740, चौथी कक्षा में 750 और पांचवीं कक्षा में 760 रुपये मिलते हैं। इनमें लड़कियों को 225 रुपये प्रति महीना व लड़कों को 150 रुपये प्रति महीना मिलता है। इन सभी को 800 रुपये वर्दी के मिलते हैं। इसके अलावा बाकी श्रेणी के विद्यार्थियों को 100 रुपये स्टेशनरी व 120 रुपये बैग के मिलते हैं। इसी तरह छठी कक्षा में 960, सातवीं में 970 व आठवीं में 980 रुपये मिलते हैं। इन कक्षा के विद्यार्थियों को 1200 रुपये वर्दी के मिलते हैं।
विज्ञापन
कोट्स
पिछले तीन वर्ष से वर्दी व स्टेशनरी का पैसा मिलने में दिक्कत आ रही है। यह पैसा निदेशालय से सीधा बच्चे के खाते में डाला जाता है। कई विद्यार्थियों के परिवार पहचान पत्र व बैंक खाता अपडेट नहीं है। इस वजह से भी दिक्कत आ रही है। यह समस्या पूरे प्रदेश में बनी हुई है।
अमित छाबड़ा, राज्य प्रवक्ता, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ।
वर्जन
वर्दी का पैसा निदेशालय से सीधा बच्चे के खाते में डाला जाता है। कई बच्चों के दस्तावेज भी अपडेट न होने से दिक्कत आती है। स्कूल शिक्षकों को कहा गया है कि अगर किसी बच्चे के दस्तावेज में कोई दिक्कत आती है तो उसको अपडेट करवाया जाए ताकि बच्चों को पैसा मिल सके।
सतबीर सिंह, बीईओ, अंबाला खंड वन।