{"_id":"6223b89a465f2b7fe928fa26","slug":"children-returned-from-ukraine-met-cm-with-family-ambala-news-knl1009717168","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन से लौटे बच्चे परिजनों संग मिले सीएम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूक्रेन से लौटे बच्चे परिजनों संग मिले सीएम से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन से लौटे नारायणगढ़ और अंबाला के 6 बच्चों व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भेंट की। मुलाकात करने वालों में राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ़ में अभिषेक वर्मा, हर्ष, अभिनव, निधि, अमानत व आशीष व उनके परिजन शामिल रहे। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से आने में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार व प्रशासन ने उनकी बहुत मदद की है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि उनकी प्रभावित न हो इसका भी ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे यूक्रेन में फंसे है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार उनको सुरक्षित देश में ला रही है और हरियाणा सरकार द्वारा भी इसके लिए हेल्प डेस्क तथा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यूक्रेन में फंसे हरियाणा राज्य के निवासियों व छात्रों की सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने भी दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क स्थापित किए हुए हैं तथा स्टेट लेवल पर नोडल अफसर लगाकर और कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिला उपायुक्तों को भी इस संबंध में निर्देश दिये गए हैं कि वे ऐेसे परिवारों के संपर्क में रहें जिनके बच्चे यूक्रेन गए हुए हैं।