फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children performed brilliantly at the block and district levels in the Geeta Mahotsav.

Ambala News: गीता महोत्सव में बच्चों ने खंड और जिला स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

Sun, 23 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 23 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Children performed brilliantly at the block and district levels in the Geeta Mahotsav.
बराड़ा के डीएवी स्कूल में मौजूद प्रतिभागी छात्र व गणमान्य। संवाद - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खंड स्तर पर कई पुरस्कार हासिल किए। विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है।
प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी कृति, रिद्धि, मंगल, प्रभजोत, निहारिका, स्मृति, गुरशरण, नव्या सैनी, चक्षु, माया अमृत, तमन्ना, निहारिका, आयुष्मान, भार्गव, किंजल राणा और काव्या ने गीता श्लोक वाचन, प्रश्नोत्तरी, संवाद, निबंध लेखन, भाषण एवं चित्रकला जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेहनत, आत्मविश्वास और टीम वर्क की बदौलत विद्यार्थियों ने खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया, वहीं जिला स्तर पर भी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद में कृति और रिद्धि , भाषण में किंजल राणा, पेंटिंग में गुरशरण कौर पुरस्कार विजेता रहीं, वहीं नव्या सैनी ने सीनियर वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्य सुनीता कपूर ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed