{"_id":"67eee56a8f53fe1c29017374","slug":"children-participated-in-gurmat-competitions-ambala-news-c-36-1-amb1002-140229-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गुरमत मुकाबलों में बच्चों ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गुरमत मुकाबलों में बच्चों ने लिया भाग
विज्ञापन
मुलाना। खानअहमदपुर स्थित निजी अकादमी के प्रांगण में गुरू ग्रंथ साहिब सेवक ट्रस्ट व इलाके की संगत के सहयोग से खालसा पंथ सृजना दिवस वैशाखी को समर्पित दो दिवसीय गुरू मानयो ग्रंथ चेतना समागम का आयोजन किया गया। जहां पंज प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब विराजित हुए। जिसमें भाई रणजीत सिंह ढ़डरियां वाले ने संगत को निहाल किया।
उन्होंने कहा कि गुरुवाणी मनुष्य के जीवन में सुगंध भर देती है। उन्होंने कहा कि गुरुवाणी का पाठ खुद करने और सुनने से ही वाहेगुरु की कृपा मिलती है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब हमारे गुरु और मार्गदर्शक हैं। उनकी सीख को जीवन में अपनाने से ही काम चलेगा और हमें असली सुख मिलेगा। अगर हम गुरूवाणी से जुड़ेंगे तो अपने आप बुरी आदतें और दुखों से दूर हो जाएंगे।
काफी संख्या में मौजूद संगत ने समागम में भाग लिया और गुरू ग्रंथ साहिब जी की पावन हजूरी में अरदास की। इससे पूर्व अकादमी में गुरमत मुकाबले आयोजित कराए गए। जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया । जिसमें कविता मुकाबलों में 5 वीं कक्षा की जसनीर कौर प्रथम रही। वहीं गुरबाणी शुद्ध उच्चारण मुकाबले में जसमीत कौर व गुरनीर कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिखी बाणा मुकाबले में दिलजीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।