फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children learned to extinguish fire with machines

Ambala News: बच्चों ने यंत्रों से सीखा आग बुझाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Children learned to extinguish fire with machines
अ​ग्निशमन यंत्रों का इस्तेमाल करते छात्र। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अप्रैल 14 से 20 तक राष्ट्रीय स्तर पर अग्निशमन सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अग्निकांड से होने वाली क्षति के प्रति जागरूक करना और अग्निकांड को रोकने और बचाव के उपायों के संबंध में शिक्षित करना है। इसी संदर्भ में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में प्राचार्य हरिंद्र सिंह लांबा के नेतृत्व में वायुसेना स्थल अंबाला छावनी के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की ओर से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई।
इसमें फिरोज अली, मिश्रा,संदीप, राउत, मधुकर, साहनी, रोशन,आकाश कुमार और सर्वदीप की ओर से विद्यार्थियों को ज्ञान दिया गया। उन्हाेंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर फोर्टस्टीकेन नामक मालवाहक जहाज खड़ा था, इसमें रूई की गांठें, विस्फोटक सामग्री एवं युद्ध उपकरण भरे हुए थे।
विज्ञापन

उसमें अकस्मात भयानक आग लग गई थी। मुंबई के अग्नि शमन दल के जवान आग को बुझाने की लगातार कोशिश कर रहे थे। आग बुझाते समय जहाज में विस्फोटक सामग्री होने के कारण भयानक विस्फोट हुआ और मुंबई नगरी हीं नहीं बल्कि पूरा देश हिल गया। इस आगजनी में दमकल के 66 अग्निशमन कर्मी आग की लपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बहादुर अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। आग बुझाने के विविध साधनों का प्रत्यक्ष एवं प्रायोगिक प्रदर्शन अधिकारी वर्ग और विद्यार्थियों की ओर से किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों की शंकाओं का उचित समाधान भी किया। उप-प्राचार्य मनीष सेमवाल ने अंत में सबका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed