फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children honing their art and craft skills at the camp

Ambala News: कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रतिभा निखार रहे बच्चे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Children honing their art and craft skills at the camp
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में आयोजित समर कैंप में आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रतिभा दिखाते बच्चे। - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र में चल रहे समर कैंप के पांचवें दिन बच्चे उत्साहित नजर आए। इस कैंप में बच्चे रोजाना कम से कम दो घंटे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, टीवी और मोबाइल की दुनिया से दूर रहकर कुछ नया सीख रहे हैं। कैंप में बच्चे आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से अपनी छिपी हुई प्रतिभा को निखार रहे हैं।

एक साथ काम करने से बच्चों में सामाजिक भावना और विचारों को खुलकर साझा करने का आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। बच्चों के इस अनूठे उत्साह को देखकर केंद्र के सभी सदस्य और शिक्षक भी बेहद उत्साहित हैं। केंद्र के व्यवस्थापक विकास साहनी और रितु मलिक ने बताया कि हर साल इस कैंप को लगाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि बच्चों का ध्यान स्क्रीन टाइम से हटाकर रचनात्मक गतिविधियों की ओर लगाया जा सके। इस अवसर पर सविता गुंबर, ममता सैनी, साधना अरोड़ा, आशु साहनी ,प्रकाश पाहुजा सहित अन्य मौजूद रहे। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed