फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Children are the good citizens of the future country: Kohli

बच्चे ही भावी देश के अच्छे नागरिक : कोहली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Children are the good citizens of the future country: Kohli
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के मिडिल विंग में इंग्लिश शो सीक्रेट सुपरस्टार स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित किया। इसका शुभारंभ ई-लाइटनिंग और डीएवी गान की ध्वनि के साथ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने किया। उन्होंने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विगत वर्ष में विद्यालय की ओर से अर्जित उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके पश्चात सभी चार सदन के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्रेज सदन के विद्यार्थियों ने ब्रिजिंग द जनरेशन गेप नामक नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक में मुख्यतः दो पीढ़ियों में सामंजस्य दिखाया गया है। इसी तरह स्ट्रेंथ सदन के विद्यार्थियों ने फ्यूजन डांस के माध्यम से भारत के अनेक प्रदेशों के मुख्य नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्डम हाउस के नृत्य का शीर्षक था डांस-ए-पलोजा रहा। इसमें विद्यार्थियों ने विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिश्रण को दर्शाते हुए नृत्य किया। इसके पश्चात विज्डम सदन के विद्यार्थियों ने देश में व्याप्त कुरीति मिलावट पर नाटक मंचन किया।
ग्लोरी सदन के विद्यार्थियों का नृत्य का शीर्षक फिटनेस फन रहा। ग्लोरी सदन के विद्यार्थियों ने फिटनेस और फ्यूजन में योग, स्केट्स और ह्यूमन पिरामिड बनाकर अपने कौशल और करतब दिखाए। ग्लोरी सदन के विद्यार्थियों ने एआई अमेजिंग मशीन वर्सिस ह्युमन अवकेनिंग नाटक से यह दिखाया गया कि जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अनेकानेक लाभ हैं, वहीं इसके आने से सबसे बड़ा नुकसान मनुष्यों को ही है।

इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 400 विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। अंत में विद्यालय के मिडिल विंग की को-ऑर्डिनेटर सुनीता मलिक ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed