फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Child trafficking racket busted, 10 rescued from Karmabhoomi Express

Ambala News: बच्चों की तस्करी का भंडाफोड़, कर्मभूमि एक्सप्रेस से 10 मुक्त कराए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Child trafficking racket busted, 10 rescued from Karmabhoomi Express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बाल तस्करी की सूचना पर वीरवार को एक बार फिर अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची कर्मभूमि एक्सप्रेस को खंगाला गया। ट्रेन में दबिश के दौरान जिला युवा विकास संगठन के साथ आरपीएफ व जीआरपी की टीमें भी मौजूद रहीं।
टीम ने अलग-अलग कोचों से 10 बच्चों को संरक्षण में लिया जोकि बाल मजदूरी के तहत लुधियाना व जालंधर ले जा रहे थे। सभी बच्चों को संरक्षण में लेकर अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल से मेडिकल करवाया गया और उन्हें जिला बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश करके बाल भवन भेज दिया गया।
विज्ञापन

15 बच्चों की थी सूचना : जिला युवा विकास संगठन के पदाधिकारियों को बिहार के सहरसा से सूचना मिली थी कि ट्रेन नंबर 12407 कर्मभूमि एक्सप्रेस में बाल तस्करी के तहत 15 बच्चे ले जाए जा रहे हैं। सूचना के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क किया और एक टीम का गठन करके दबिश की तैयारी शुरु की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन एक घंटे की देरी से लगभग 2:10 बजे अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह पर पहुंची तो टीम के सदस्य सभी कोच में सवार हो गए। इस दौरान लगभग 15 बच्चों को ट्रेन से उतारा गया, लेकिन परिजनों के साथ होने के कारण पांच बच्चों को वापस ट्रेन में चढ़ा दिया गया। इसके बाद 10 बच्चों को आगामी कार्यवाही के लिए आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया।

11 से 16 साल के हैं बच्चे : जिला युवा विकास संगठन के सदस्य अजय ने बताया कि ट्रेन से संरक्षण में लिए गए बच्चों की उम्र 11 से 16 वर्ष के बीच है। यह बच्चे अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। इनमें अररिया बिहार, कटिहार,पश्चिम बंगाल, खगड़िया, लुधियाना,चंद्रपुर व मुजफ्फरपुर के बच्चे शामिल हैं, हालांकि इस बार भी कार्रवाई के दौरान सरगना पकड़ में नहीं आया। 21 अगस्त को भी संयुक्त टीम ने कर्मभूमि एक्सप्रेस में दबिश दी थी और इस दौरान 10 बच्चों को संरक्षण में लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed