फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief Minister will inaugurate Lok Sabha election offices today

Ambala News: मुख्यमंत्री आज करेंगे लोकसभा चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate Lok Sabha election offices today
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहर सेक्टर-10 जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचेंगे। उनके साथ गृहमंत्री अनिल विज भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुनाव के लिए अंबाला लोकसभा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रदेश के बाकी नौ लोकसभा कार्यालयों का भी वर्चुअल उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे अंबाला पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में अंबाला लोकसभा की सभी नौ विधानसभा से भी मुख्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा के नेतृत्व में होगा। मनदीप राणा ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों पर विचार किया। जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अंबाला में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वर्चुअल माध्यम से हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीट कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि अंबाला लोकसभा में नौ विधानसभा आती हैं। इन सभी विधानसभा से चुनाव जीते, चुनाव लड़े व्यक्ति, चेयरमैन, प्रमुख पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर कहा कि भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। चारों विधानसभाओं में चुनाव को लेकर एक जोश है। 2024 के चुनाव को लेकर हर कार्यकर्ता मेहनत कर रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित जनसंवाद यात्रा के तहत सरकार ने घर-घर पहुंचकर लोगों के कार्य किए हैं।

सरकार के जनहित कार्यों को देखते हुए लोगों ने दोबारा फिर भाजपा की सरकार को लाने का मन बना लिया है। राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 1.30 बजे अंबाला शहर सेक्टर-10 भाजपा कार्यालय में पहुंचेंगे और यहां से अंबाला लोकसभा सहित प्रदेश की दस की दस लोकसभा के कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed