{"_id":"690cff8d5e5b9ca42401b185","slug":"chief-minister-saini-will-reach-the-state-level-program-today-on-completion-of-150-years-of-vande-mataram-song-ambala-news-c-36-1-amb1003-152602-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आज पहुंचेंगे मुख्यमंत्री सैनी
Fri, 07 Nov 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
शहर पुलिस लाइन मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लेते हुए उ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन मैदान में शुक्रवार को वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के दृष्टिगत स्मरण उत्सव के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा सरकार की और से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में स्मरण उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में प्रात: 9:30 बजे आयोजित होगा। इसी प्रकार उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए यहां पर मुख्य मंच, लोगों के बैठने, साफ-सफाई, मेडिकल, मोबाइल टॉयलेट, पेयजल और यातायात व्यवस्था के साथ-साथ अन्य कार्यों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हो जाने चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिल्ली से जो संदेश दिया जाएगा, उसे यहां पर दिखाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत की अस्मिता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक राष्ट्रगीत वंदे मातरम् बंगाली लेखक बंकिम चंद्र चटर्जी की सुप्रसिद्ध रचना है। यह गीत इतना प्रसिद्ध हुआ है कि भारत के लगभग सभी क्रांतिकारियों, देशभक्तों ने इसे खुले मन से स्वीकार किया और लगभग आधी शताब्दी तक भारत के स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणा स्त्रोत रहा। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है और भारत के स्वाभिमान व इसके रचयिता के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की देशभक्ति का प्रतीक है।