फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chhota Bheem became the choice of children, rakhis with Motu Patlu cartoons

बच्चों की पसंद बनीं छोटा भीम, मोटू पतलू कार्टून वाली राखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chhota Bheem became the choice of children, rakhis with Motu Patlu cartoons
Chhota Bheem became the choice of children, rakhis with Motu Patlu cartoons - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। रक्षाबंधन को केवल एक दिन बचा है। उससे पहले ही बाजार राखियों से गुलजार हो गए हैं। बहनें बाजारों में पहुंच राखियों की खूब खरीदारी कर रही है, जिससे कि बाजारों में त्योहार को लेकर खूब रौनक दिखाई दे रही है। इस बार खिलौनों व चाइनीज राखियों के स्थान पर महिलाएं स्वदेशी राखियों को ही पसंद कर रही है। जिसमें मोती व नग से बनी राखी के साथ, धागों की भी खूब खरीदारी हो रही है, जबकि बच्चों को बाजारों में छोटा भीम, मोटू पतलू व अन्य कार्टून की राखियां लुभा रही है। जिसे खरीदने के लिए बच्चे जिद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की है, लेकिन 100 से 200 रुपये तक की राखी की खरीद ज्यादा है। वहीं राखी विक्रेताओं का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार राखियों का कारोबार काफी हद तक ठीक है। उम्मीद है कि कोरोना के बाद स्थिति एक बार फिर पटरी पर लौटेगी।
विज्ञापन

छोटी बहनों को देने के लिए दुकानों द्वारा तैयार किए गए बास्केट
बहनों को गिफ्ट में देने के लिए दुकानदारों द्वारा इस बार पहले ही व्यवस्था कर ली है। दुकानदारों ने पहले से ही खाने पीने के सामान की बास्केट तैयार कर रखी है, जिससे जो कि 100 से 400 रुपये व इससे अधिक कीमत में भी है। इस बास्केट में मुख्य तौर पर छोटी बहनों को ध्यान में रख कर तैयार की गई है। इसमें दुकानदारों ने चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक, बिस्कुट, चिप्स व अन्य खाने पीने का सामान डाला है। दुकानदारों का कहना है कि अधिकतर बच्चों को खाने पीने की चीजें ही पसंद आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कीमतों पर बिक रही है राखियां
सिंपल धागा-10 रुपये से 50 रुपये तक
मोती वाला धाना 20 रुपये से 300 रुपये तक
नग वाली राखी 40 रुपये से 500 रुपये
कार्टून वाली राखी 30 रुपये से 200 रुपये तक
लाइट वाली राखी 30 रुपये से 200 रुपये तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed