फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chhavi Saini became the first Indian Ophthalmologist in Harvard University

Ambala News: हार्वर्ड विश्वविद्यालय में बजा अंबाला का डंका, छवि सैनी बनी पहली भारतीय नेत्र रोग विशेषज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Chhavi Saini became the first Indian Ophthalmologist in Harvard University
डाक्टर छवि सैनी - फोटो : Ambala
फोटो नंबर - 47
विज्ञापन

गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भी टॉपर रह चुकी है छवि
कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी में भी कर चुकी है पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अमेरिका के हार्वर्ड मेडिकल विश्वविद्यालय में अंबाला की न्यू कॉलोनी निवासी डॉ. छवि सैनी ने डंका बजा है। छवि का चयन बतौर नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में हुआ है।
बताया जाता है कि छवि पहली भारतीय है, इसका चयन इस पद के लिए हुआ है। एक फरवरी को साक्षात्कार के बाद परिणाम घोषित होने पर छवि ने मिली जिम्मेदारी को संभाल लिया है। इस उपलब्धि के बाद परिजनों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

डॉ. छवि सैनी ने बताया कि इस नियुक्ति से पहले कई प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और आखिरी निर्णय साक्षात्कार के आधार पर होता है। दूसरे देशों को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। उसके लिए यह गर्व की बात है कि अपने देश का नाम रोशन करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि स्कूल स्तर से ही छवि होशियार रही है और पढ़ाई, मेहनत व लग्न की बदौलत ही अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा किया है। पढ़ाई के साथ-साथ गाने का भी शौक है।
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ में रही थी टॉपर
डॉ. छवि सैनी ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ से एमबीबीएस की थी और उसमें भी टॉप किया था। उसके बाद वह फेलोशिप के लिए अमेरिका की हार्वर्ड मेडिकल विश्वविद्यालय में चली गई थी। बाद में अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिर्वसिटी से एमपीएच की पढ़ाई की थी।
बता दें कि अंबाला छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया के सामने न्यू कॉलोनी निवासी छवि सैनी ने 10वीं तक की पढ़ाई अंबाला छावनी के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की है। 12वीं आर्मी पब्लिक स्कूल से की और उसमें भी प्रथम स्थान हासिल किया था। इसके अलावा ऑल इंडिया पीएमटी 2012 में छवि को 194वां रैंक प्राप्त हुआ था। उसके बाद एएफएमसी पूने में भी 9वीं रैंक और हरियाणा पीएमटी में 5वां रैंक हासिल था।

पिता नेत्र तो माता डेंटल विशेषज्ञ, भाई भी कर रहा डॉक्टरी
डॉ. छवि सैनी ने बताया कि उसके पिता डॉ. जनक राज सैनी भी नेत्र रोग विशेषज्ञ है और उनका खुद का आशुतोष मिशन अस्पताल है। माता डॉ. मनजिंद्र कौर सैनी भी डेंटल सर्जन है। भाई आशुतोष भी डॉक्टर बनने के लिए एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। डॉ. छवि ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों को दिया है जिन्होंने हर मौके पर उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed