फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chhath Puja ends with offering Arghya to the rising sun

छठ पूजा का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja ends with offering Arghya to the rising sun
अंबाला। चार दिवसीय छठ पूजा का उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही सोमवार को समापन हो गया। व्रती महिलाओं ने सूर्य की पहली किरण के साथ अर्घ्य दिया और अपना 36 घंटे का व्रत पूरा किया। कृत्रिम घाट पर सुबह से ही व्रतियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। सुबह हल्की ठंड होने के बावजूद महिलाएं पानी में कई घंटों तक खड़ी रहीं। आस्था की गरमाहट इस हल्की ठंड पर भारी पड़ गई। लगभग साढ़े तीन घंटे के इंतजार के बाद छठ व्रती ने भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

सुबह सूर्योदय हुआ तो पानी में खड़े श्रद्धालुओं के चेहरों पर लालिमा बिखर गई। सूर्य को अर्घ्य दिया, फिर कलश और वेदी का विसर्जन कर व्रत पूरा हुआ। आशीर्वाद और प्रसाद का दौर अर्घ्य देने के बाद घाट पर किया गया और बड़ों से आशीर्वाद लेने का सिलसिला शुरू हुआ। महिलाओं ने सूर्य देव और छठी मैया से मनोकामना पूर्ति हेतु प्रार्थना की। छठ व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत छठ माता का प्रसाद खाकर पूरा किया। पानी से बाहर निकलकर महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर सुहाग देने की परंपरा निभाई। मान्यता है कि जितना लंबा सिंदूर होगा उतनी ही लंबी पति की आयु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed