फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chennai-Vaishno Devi Katra to get 3rd AC coach

Ambala News: चेन्नई-वैष्णो देवी कटरा में जुड़ेगा तृतीय एसी कोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Chennai-Vaishno Devi Katra to get 3rd AC coach
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे ने आगामी त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 16031 चेन्नई-श्री माता वैष्णो देवी कटरा में 1 नवंबर को एक अतिरिक्त तृतीय एसी श्रेणी का कोच जोड़ा जाएगा। यह कदम वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में मदद करेगा।
उत्तर रेलवे (फिरोजपुर मंडल) ने अपनी प्राथमिक डिपो की ट्रेनों के कोचों का मानकीकरण किया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कोचों में किए जा रहे इस बदलाव और अतिरिक्त डिब्बों के जुड़ने से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक कंफर्म सीटें और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

चेन्नई-कटरा और अमृतसर-तिरुवनंतपुरम में बदलाव : ट्रेन संख्या 16031 चेन्नई-श्री माता वैष्णो देवी कटरा में 1 नवंबर को एक तृतीय एसी कोच जोड़ा जाएगा। यह वेटिंग लिस्ट के यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। ट्रेन नंबर 12484/12483 अमृतसर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस में भी बदलाव किए गए हैं। इसमें एक स्लीपर और एक तृतीय एसी कोच हटाकर दो नए तृतीय एसी इकॉनमी कोच जोड़े जा रहे हैं। यह परिवर्तन अमृतसर से 27 दिसंबर और तिरुवनंतपुरम से 30 दिसंबर से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed