{"_id":"5d71704b8ebc3e01376a82b2","slug":"check-recard-ambala-news-knl4237542","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में विजिलेंस की दस्तक से हड़कंप: 3 आउट सोर्सिंग एजेंसियों का नया-पुराना रिकार्ड ले गए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में विजिलेंस की दस्तक से हड़कंप: 3 आउट सोर्सिंग एजेंसियों का नया-पुराना रिकार्ड ले गए एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। घूसकांड की तफ्तीश कर रही विजिलेंस की दस्तक से नागरिक अस्पताल में हड़कंप मच गया। एसपी सुरेश कौशिक की अगुवाई में टीम 2018-19 और 2019-20 में कार्यरत पानीपत की ओरीयन स्टार, प्रीमियर सिक्योरिटी एंड मैन पॉवर सर्विस व शार्प ग्लोबल एजेंसियों का तमाम रिकार्ड साथ ले गई। अस्पताल की एक महिला सिक्योरिटी गार्ड पर गांव अलाउद्दीन माजरा वासी फरार फील्ड ऑफिसर राजकुमार के सहयोग का संदेह है क्योंकि उसकी काल डिटेल व लोकेशन आपस में मेल खा रही है। उसे कभी भी हिरासत में लिया जा सकता है। रिश्वत लेकर यमुनानगर वासी राजेश को आपरेशन थियेटर सहायक लगवाने के मामले में राज्य सतर्कता ब्यूरो ने कंपनी का ठेका रद्द करने की सिफारिश की। पीएमओ डा. पूनम जैन ने इस पर सहमति जताई। संबंधित अधिकारियों से राय-विमर्श का आश्वासन दिया है। रिश्वतखोरी प्रकरण में गांव कौलां वासी सुपरवाइजर संजीव व पीएमओ ऑफिस का सहायक अकाउंटेंट हरदीप राणा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। केस में नामजद पानीपत वासी ठेकेदार पुनीत अत्री व संजीव की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे पीएमओ ऑफिस पहुंची राज्य सतर्कता ब्यूरो की टीम ने आउट सोर्सिंग कंपनियों का रिकार्ड, जिसमें कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता, आधार कार्ड, बैंक एकाउंट स्टेटमेंट, योग्यता प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, पैन कार्ड, ठेका देने संबंधित रिकार्ड, कमेटी में शामिल सदस्यों के नाम व अपने दस्तावेज कब्जे में ले लिए। ओरियन कंपनी के पास पिछले साल केवल सिक्योरिटी का ठेका था जबकि इस बार पूरे सिस्टम पर कब्जा है। विजिलेंस और पीएमओ के साथ मीटिंग के दौरान डिप्टी सीएमओ डा. पवन चौधरी, हितार्थ, पवनीश अग्रवाल, विजय बंसल, लेखाकार पंकज गौसांई, नर्सिंग सिस्टर सुरेश बाला, कमल चोपड़ा मौजूद रहीं। सुरेश कौशिक ने कहा कि कड़ी से कड़ी जोड़ी जा रही है, कई लोग सामने आ रहे हैं, जो दोषी होगा, उसे किसी हाल में नहीं छोड़ेंगे।
ड्यूटी से गायब दो संदिग्ध कर्मियों ने फोन स्विच ऑफ किए
सूत्रों के अनुसार मैट्रन ऑफिस में विजिलेंस टीम ने संजू व राहुल को बुलाने के लिए कहा। सुबह दोनों ड्यूटी पर थे। हाजिरी लगी थी। नर्सिंग सिस्टर की काल पर दोनों ने आने का आश्वासन दिया लेकिन नहीं आए, ड्यूटी से नदारद हो गए। अपना फोन स्विचऑफ कर दिया।
विज्ञापन
महिला सिक्योरिटी गार्ड पर आरोपी से संपर्क का संदेह
अस्पताल की एक महिला सिक्योरिटी गार्ड पर फरार आरोपी राजकुमार से सहयोग का विश्वास है। सूत्रों के अनुसार एसपी ने सभी के बीच पहले पहले उस महिलाकर्मी का नाम लिया। कहा कि यह महिला सिक्योरिटी गार्ड आरोपी के संपर्क में है। दोनों की काल डिटेल व लोकेशन मिलान हुई है। उसे गिरफ्तार करने की कही।
ठेका रद्द करने की सिफारिश की
सूत्रों के अनुसार विजिलेंस अधिकारी ने पीएम से बैठक के दौरान कहा कि भ्रष्टाचार के मामले को देखते हुए ठेका रद्द किया जाना चाहिए तो पीएमओ ने सहमति जताई।
एजेंसियों के रिकार्ड की जांच में खुलेंगे राज : सुरेश कौशिक, एसपी विजिलेंस
विजिलेंस एसपी सुरेश कौशिक के अनुसार आउट सोर्सिंग एजेंसियों का रिकार्ड कब्जे में लिया गया है। इसकी जांच से क्लीयर होगा कि नेटवर्क की जड़ें कहां तक फैली हैं। सामने आया है कि एक महिला सिक्योरिटी गार्ड भी फरार आरोपी के संपर्क में है। वह उसका सहयोग कर रही है। शक के दायरे में आए कुछ अन्य कर्मियों से पूछताछ की जाएगी। फरार आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा। कहा कि ठेका रद्द किया जाना चाहिए।