फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheating with doctor by preparing fake documents

फर्जी दस्तावेज तैयार कर डॉक्टर के साथ धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cheating with doctor by preparing fake documents
शातिरों ने एक डॉक्टर के पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज चोरी कर उसके नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। उसके बाद एक फर्म को फर्जी तौर पर रजिस्टर्ड करवाकर व इसके बाद जीएसटी नंबर अवैध रूप से अलॉट करवाकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया। साथ ही जीएसटी नंबर पर उसके साथ धोखाधड़ी की।
विज्ञापन

डॉक्टर को इसका पता तब चला जब वह इनकम टैक्स रिर्टन भरने के लिए सीए के पास गया। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर दिल्ली की मैसर्ज लाइफ लाइन इंटरप्राइजिज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कैंट थाना पुलिस को दी शिकायत में दिनेश अग्रवाल ने बताया कि वह बीसी बाजार का निवासी और पेशे से वह डॉक्टर है। वह अपने स्तर पर क्लीनिक चलाते हैं और समय-समय पर पैन नंबर से लगातार अपना इनकम टैक्स रिर्टन फाइल करते हैं। 27 दिसंबर को वह अपने सीए के पास गए। जहां पर पता चला कि कि उपरोक्त फर्म ने उसके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया हुआ है।
विज्ञापन

उनका पैन कार्ड फर्म के नाम पर इस्तेमाल किया जा रहा है।
जबकि वह एक डॉक्टर हैं और अपनी प्राइवेट प्रेक्टिस बीसी बाजार में करते हैं। उसका किसी प्रकार के व्यापार से कोई संबंध नहीं है। जबकि उपरोक्त पते में उसे लीगल प्रोपराइटर दिखाया गया है। जबकि इस फर्म से व जीएसटी नंबर से भी उसका किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed