फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheating of lakhs in the name of installing slipper making machine

चप्पल बनाने की मशीन लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of installing slipper making machine
अंबाला। चप्पल बनाने की मशीन लगाने के नाम पर छह लोगों से चार लाख 93 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एसपी अंबाला को 30 दिसंबर 2021 को दी शिकायत में नीलम कुमारी निवासी चंडीगढ़, शबाना नाज विजयनगर अंबाला, अरुण शर्मा निवासी बलदेव नगर, रीतू रानी निवासी मोती नगर, ज्योती निवासी रंजीत नगर, गीताजंली ने बताया कि शहर की बैंक कॉलोनी में एनकेबी इंटरप्राइजिज का कार्यालय है।
विज्ञापन

इसमें शैलेंद्र कुमार ने विज्ञापन दिया था। उसने चप्पल बनाने की मशीन लगाने के बारे में कहा गया था। उन्होंने विज्ञापन के माध्यम से शैलेंद्र से संपर्क किया। इसके बाद चप्पल बनाने की मशीन खरीदने को लेकर नीलम कुमारी ने 50 हजार रुपये, रीतू रानी ने 50 हजार रुपये, शबाना ने 30 हजार, अरुण शर्मा ने दो लाख 20 हजार, ज्योति ने एक लाख 25 हजार, गीताजंली ने 18 हजार रुपये दिए। इन सभी को कहा गया था कि मंगलवार सुबह तक उनके पास मशीन पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार को उन्हें बताया जाता है कि मशीन की गाड़ी का पार्ट खराब हो गया है, जिसे ठीक होने में कुछ समय लगेगा। इस तरह से ठग ने सभी को झांसे में रखा और अपने मोबाइल को बंद कर लिया। इस शिकायत के बाद जांच आर्थिक अपराध शाखा पहुंची। इसकी जांच के बाद अब बुधवार को बलदेव नगर पुलिस ने इस मामले में शैलेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed