फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheating of 30 and a half lakh rupees in the name of sending it to Canada

कनाडा भेजने के नाम पर साढ़े 30 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cheating of 30 and a half lakh rupees in the name of sending it to Canada
अंबाला। कनाडा भेजने के नाम पर 30 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेश नगर थाने में दी गई शिकायत में गोबिंद नगर अंबाला छावनी निवासी साहिल जुनेजा ने बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा जाना चाहता था। नवंबर 2020 में किसी काम से वह चंडीगढ़ गया था, जहां उसे मैसर्स ब्लू शैफार्य कंसलटेंट फर्म के बारे में जानकारी दी गई, जो लोगों को विदेश भेजने का कार्य करती है। इसके बाद उसने कंपनी के नंबर पर फोन कर जानकारी ली तो घर पर परमीत नाम का व्यक्ति पहुंचा।
विज्ञापन

उसने बताया कि इस फर्म में तीन पार्टनर हैं तथा वह कर्मचारी है। उसने विश्वास दिलाकर आफिस आने के लिए कहा। इसके तीन चार दिन बाद साहिल अपनी पत्नी के साथ उनके ऑफिस चंडीगढ़ गया, जहां पर आरोपी गुरप्रीत सिंह, कमलप्रीत कौर निवासी आरबीआई कॉलोनी सेक्टर 30-ए चंडीगढ़ और वीरेंद्र सिंह निवासी जीबीएम अपार्टमेंट चंडीगढ़ मिले। जबकि पहले घर पर आया परमीत सिंह भी वहां मौजूद था। चारों आरोपियों ने पति-पत्नी और दो बच्चों को कनाडा भेजने का भरोसा दिलाया और बदले में 23 लाख रुपये की डिमांड की। बातचीत होने के कुछ दिन बाद ही आरोपी अंबाला में शिकायतकर्ता के घर पहुंच गए और कागजी कार्रवाई के लिए दस्तावेज और रुपये की मांग की।
विज्ञापन

आरोपियों पर विश्वास कर उन्होंने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज उनके सुपुर्द कर दिए। इसके बाद कई किस्तों में आरोपियों ने 23 लाख की जगह 30 लाख 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। 17 माह बीत जाने के बाद भी जब आरोपी टाल मटोल करते रहे तो शिकायतकर्ता ने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों की ओर से धमकी दी गई। इस आशय की शिकायत के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed