फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cheated three lakhs by posing as the driver of Income Tax Commissioner

Ambala News: आयकर कमिश्नर का ड्राइवर बन तीन लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Cheated three lakhs by posing as the driver of Income Tax Commissioner
अंबाला। एनएच-1 फैक्ट्री स्टोर में एडमिन एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर की बेटी को आयकर विभाग में स्टेनो की नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की ली। इस मामले में आरोपी जोहन स्टैफन और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आराेपी अपने आप को चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस में आयकर विभाग के कमिश्नर का ड्राइवर बताता था। मिठापुर निवासी गुरमेज सिंह ने बताया कि वह एनएच-1 फैक्ट्री स्टोर में बतौर एडमिन एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उनकी फर्म में पंजाब के जिला अमृतसर नवी आबादी करमपुरा निवासी जोहन स्टैफन ड्राइवर की नौकरी करता था। इसने फर्म में करीब दो साल नौकरी की और वह करीब 3 साल पहले नौकरी छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

इसके बाद भी मैनेजर की स्टैफन जोहन के साथ मोबाइल पर बात होती रहती थी। स्टैफन जोहन ने मैनेजर को बताया कि वह चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस में आयकर विभाग के कमिश्नर का ड्राइवर है। वह उसकी बेटी की गुरप्रीत कौर को आयकर विभाग में स्टेनो की नौकरी दिलवा देगा। इसके एवज में आरोपी ने मैनेजर से कुल तीन लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिए। रुपये लेने के बाद स्टैफन जोन ने मैनेजर की लड़की को न तो नौकरी दिलवाई और न ही रुपये वापस किए। अब उसने अपना फोन भी बंद कर लिया है। मैनेजर के अनुसार स्टैफन जोहन ने अपनी पत्नी के मायरा जोहन के साथ मिलकर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed