{"_id":"65f20fc8b9306fd217099c54","slug":"chaupal-is-increasing-the-role-of-women-voting-sarabjot-becomes-brand-ambassador-ambala-news-c-36-1-ame1006-119830-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चौपाल से बढ़ा रहे महिला मतदान की भूमिका, सरबजोत बने ब्रांड अंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चौपाल से बढ़ा रहे महिला मतदान की भूमिका, सरबजोत बने ब्रांड अंबेसडर
विज्ञापन
अंबाला। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जगह जगह ईवीएम लगाकर लोगों को वोट डालने के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग की ओर से महिला मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने के लिए महिला चौपाल का आयोजन भी किया जा रहा है।
विभाग की ओर से फिलहाल नारायणगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र में ही यह कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन चौपालों में महिलाओं को वोट की महत्ता बताई जाती है। इससे महिला मतदाता भी अपने मत का सही उपयोग कर सकें। इसके साथ ही महिलाओं को वोट डालने की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है। यह चौपाल उन्हीं क्षेत्रों में ही आयोजित कि जा रही है, जिन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत कम रहा है। चौपाल के तहत ग्रामीण महिलाओं के बीच, मेहंदी, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग सहित कई प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है।
विजेताओं को उपहार भी दिए जा रहे है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़े और मतदान की महत्वता को समझ सके। इसके साथ ही विभाग की ओर से मुलाना के धीन गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सरबजोत सिंह को ब्रांड अंबेसडर बनाया है। सरबजाेत लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करते नजर आएंगे। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लोकसभा में 18 लाख से अधिक महिला मतदाता
अंबाला लोक सभा में महिला मतदाताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है। लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 62 हजार 112 महिला मतदाता है। इसमें कालका में 93912, पंचकूला में 108321, नारायणगढ़ में 89986, अंबाला छावनी में 94531, अंबाला सिटी में 122228, मुलाना में 103524, सढौरा में 102441, जगाधरी में 106795 और यमुनानगर में 109318 महिला मतदाता हैं। जो आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी कीमती वोट डालेंगी।
वर्जन
विभाग की ओर से महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। अभी इसकी शुरुआत नारायणगढ़ से की गई है। इसके बाद अन्य ग्रामीण क्षेत्राें में भी चौपाल आयोजित कि जाएंगी।
-संदीप, चुनाव तहसीलदार, जिला निर्वाचन कार्यालय अंबाला।