फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Charging station upgrade, now two buses are being charged at a time

Ambala News: चार्जिंग स्टेशन अपग्रेड, अब चार्ज हो रही एक समय में दो बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Charging station upgrade, now two buses are being charged at a time
अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में लगे चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज होती इलेक्ट्रिक बस। संवाद
अंबाला। सिटी बस स्टैंड परिसर में लगे चार्जिंग स्टेशन को विभाग की ओर से अपग्रेड कर दिया गया है। अब एक समय में दो इलेक्ट्रिक बसों को एक साथ चार्ज किया सकेगा।
विज्ञापन

इससे इलेक्ट्रिक बसें जल्द चार्ज होंगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देंगी। पिछले साल अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए एक चार्जर लगाया गया था। इसके साथ बिजली आपूर्ति के लिए 500 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इस चार्जर से पांच इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज कर रहा था।
विज्ञापन

हाल ही में अंबाला में पांच नई इलेक्ट्रिक बसें आई है। इन बसों के आने के बाद इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 10 हो गई है। ऐसे में विभाग की ओर से चार्जर को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इसके बाद 500 केवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा दिया और एक अतिरिक्त चार्जर भी लगा दिया है। एक बस को चार्ज करने में करीब 45 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद समय में अंबाला में 10 इलेक्ट्रिक बसें हैं, विभाग की ओर से इन इलेक्ट्रिक बसों का स्थानीय मार्ग पर संचालन हो रहा है। इसमें तीन बसों को अंबाला सिटी से वाया साहा होते हुए दोसड़का मार्ग पर ट्रायल के तौर पर चल रही हैं। वहीं सात इलेक्ट्रिक बसाें को सिटी से छावनी के बीच चलाया जा रहा है। इसके अलावा सुबह और शाम को एक इलेक्ट्रिक बस अंबाला सिटी से वाया छावनी होते हुए तोपखाना और पंजोखरा कलरहेड़ी मार्ग पर संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed