{"_id":"6afdf5e5033ff4bd680c31ca","slug":"notice-issued-to-mobile-tower-owner-in-bhurmandi-ambala-news-c-36-1-amb1001-172827-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भूरमंडी में मोबाइल टावर मालिक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भूरमंडी में मोबाइल टावर मालिक को नोटिस जारी
विज्ञापन
- जनता दरबार में आई शिकायत के बाद नगर परिषद ने की कार्रवाई
- बिना पूरे दस्तावेजों के अवैध रूप से लगाया गया है टावर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जनता दरबार में आई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नगर परिषद ने भूरमंडी क्षेत्र में लगे एक मोबाइल टावर के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। कैबिनेट मंत्री विज के निर्देशों के बाद नगर परिषद ने टावर मालिक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर टावर से संबंधित सभी वैध दस्तावेज कार्यालय में जमा कराने के आदेश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ग्राम दलीपगढ़ (भूरमंडी) क्षेत्र में अवैध रूप से मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर 12 नवंबर को जनता दरबार में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद अंबाला सदर की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दलीपगढ़ स्थित मकान नंबर 46 के सामने वाले प्लॉट में मोबाइल टावर लगा हुआ पाया गया, जो मकान मालिक का ही बताया जा रहा है।
नियमों की अनदेखी पर गिरेगी गाज
नगर परिषद के सचिव गुलशन ने बताया कि स्थल निरीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर नगर परिषद के सहायक नगर योजनाकार-कम-परिषद अभियंता की ओर से संबंधित व्यक्ति को आधिकारिक नोटिस थमाया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि टावर स्थापना से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज तीन दिन के अंदर परिषद कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें। यदि तय अवधि में कागजात पेश नहीं किए जाते हैं, तो कार्रवाई की जाएगी।