फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chanting of Waheguru in Akhand Kirtan

Ambala News: अखंड कीर्तन में वाहेगुरु का जाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Chanting of Waheguru in Akhand Kirtan
समागम में नासिमरण करती संगत। संवाद
अंबाला। गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अखंड कीर्तन समागम हुआ। सुबह लगभग छह बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के अखंड पाठ संपन्न किए। तत्पश्चात गुरु चरणों में अरदास उपरांत कीर्तन समागम शुरू हुआ।
विज्ञापन

कीर्तन समागम में नाम सिमरण करते हुए संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की अरदास की। इलाहीबाणी के जाप से गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो गया। संगत आंखें बंद करके गुरु महाराज का जाप कर रही थी। इसमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थी। गुरुद्वारा साहिब प्रबंधकों की ओर से इस मौके पर संगतों के लिए विशेष प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

समागम के प्रबंधक प्रीतपाल सिंह ने बताया कि देश-विदेश से आने वाली संगत के लिए खाने, पीने और रिहायश की व्यवस्था गुरुद्वारा साहिब के परिसर में ही की गई थी। सोमवार सुबह से आरंभ हुआ कीर्तन समागम दोपहर दो बजे तक चला। इसके बाद शाम लगभग 6 बजे से समागम आरंभ हुआ, जो तड़के चार बजे संपन्न हुआ। समागम में कीर्तनी जत्थों ने गुरु शब्दों सुनाकर संगतों को निहाल किया। इसमें महिला जत्थों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया। समागम में आने वाली स्थानीय संगत के लिए भी चाय, मिष्ठान प्रसाद व लंगर का भी प्रबंध किया था। सुरक्षा के लिए भी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 1947 के शहीदों की याद में यह समागम प्रत्येक वर्ष किया जाता है। समागम को लेकर पिछले 45 दिनों से अलग-अलग गुरुद्वारा साहिब में अखंड कीर्तनी जत्थों द्वारा संगत को निहाल किया जा रहा था। जबकि गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में समागम 12 जुलाई को आरंभ हुआ और 15 अगस्त तड़के हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed