फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chanting of Vande Mataram started as soon as Chandrayaan-3 landed on the moon

Ambala News: चंद्रयान-3 के चांद पर उतरते ही लगे वंदे मातरम् के लगे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chanting of Vande Mataram started as soon as Chandrayaan-3 landed on the moon
अंबाला। चंद्रयान-3 के चांद पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर छावनी के नागरिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। यह कार्यक्रम गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार बुधवार शाम को भाजपा कार्यालय पर हुआ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व इसरो के महान वैज्ञानिकों की कड़ी तपस्या और दिन-रात के कड़े परिश्रम के बाद भारत का परचम चांद तक पहुंचा व पूरे विश्व में भारत का नाम और रोशन किया है। जहां पूरा देश गर्व की भावना के साथ जोरों से जश्न मना रहा है, वहीं छावनी में ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने देश की खुशी को धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल, अजय बवेजा, अनिल नागर, प्रमोद कुमार लक्की, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, कमल जैन, अनिल बहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed