{"_id":"68a4e7887e137548080430d8","slug":"change-in-the-route-of-passenger-train-ambala-news-c-36-1-amb1001-148031-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पैसेंजर ट्रेन के मार्ग में किया परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पैसेंजर ट्रेन के मार्ग में किया परिवर्तन
विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 1-ए पर खड़ी अंबाला-जालंधर पैसेंजर ट्रेन। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे ने अंबाला से जालंधर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन नंबर 74645 के मार्ग में परिवर्तन कर दिया है। ट्रेन अब अंबाला-चंडीगढ़ के रास्ते जालंधर तक संचालित हो रही है।
यह फैसला रेलवे ने चंडीगढ़ से जालंधर की तरफ सफर करने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर किया है,लेकिन इस फैसले से दैनिक यात्रियों सहित आमजन में काफी रोष है। उन्होंने इस ट्रेन का संचालन पुराने अंबाला-राजपुरा रेल खंड पर करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में बाकायदा सोशल मीडिया के माध्यम से रेल मंत्री और मंडल रेल प्रबंधक से भी गुहार लगाई है।
हो रही दिक्कत : पैसेंजर ट्रेन में सफर करने वाले हरविंदर सिंह, पकंज, गोपाल, विष्णु, गुरबाज, संदीप आदि ने बताया कि पहले ट्रेन नंबर 74645 को राजपुरा-सरहिंद के रास्ते चलाया जाता था, लेकिन अचानक ट्रेन का मार्ग बदल दिया गया है, ऐसे में अंबाला से पंजाब की तरफ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, इसलिए ट्रेन का पुन: संचालन पुराने रेल मार्ग पर ही किया जाए। अंब अंदौरा-हरिद्वार पैसेंजर लेट : पैसेंजर ट्रेन के देरी से संचालन की शिकायतों का सिलसिला एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ने लगा है। ट्रेन नंबर 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार पैसेंजर में सफर करने वाले यात्री अशोक कुमार, दीपक व अमित ने बताया कि अंबाला रेल मंडल के प्रयास से ट्रेन नंबर 64563 को सही समय पर संचालित होने लगी हैं, लेकिन ट्रेन नंबर 64512 का संचालन बिगड़ गया है जोकि एक घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंच रही है।