फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chandigarh-New Delhi Tejas timings have been going on for three years but train has not landed on ground

रेलवे की नई समय सारिणी: तीन साल से जारी हो रहा चंडीगढ़-नई दिल्ली तेजस का टाइम, धरातल पर नहीं उतरी ट्रेन

Thu, 05 Oct 2023 01:28 PM IST
नवीन दलाल हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा)
हरिंदर पाल सिंह, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 05 Oct 2023 01:28 PM IST
सार

चंडीगढ़-नई दिल्ली रेल सेक्शन पर पहले ही देश की प्रीमियम ट्रेन अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। दूसरी ओर नई समय सारिणी के हिसाब से अंबाला कैंट से निकलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव हो गया है। इन ट्रेनों के संबंध में जल्द ही सूची को पूछताछ केंद्र पर चस्पाया जाएगा।

विज्ञापन
Chandigarh-New Delhi Tejas timings have been going on for three years but train has not landed on ground
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे की नई समय सारिणी एक अक्टूबर से जारी हो गई है। इस समय सारिणी में एक बार फिर चंडीगढ़-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के संचालन की जानकारी दी गई है, लेकिन तीन साल बाद भी ट्रेन का संचालन नहीं हो पाया है। इस बार की समय सारिणी में चंडीगढ़ से तेजस के संचालन का समय दोपहर 2.35 दर्ज किया गया है। हालांकि यह गलती है या फिर सच में तेजस का संचालन चंडीगढ़-नई दिल्ली सेक्शन पर किया जा सकता है, यह जानकारी अभी किसी अधिकारी के संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन


एक अक्टूबर से हुए बदलाव में अंबाला मंडल की आधा दर्जन ट्रेनों का बदल गया समय
चंडीगढ़-नई दिल्ली रेल सेक्शन पर पहले ही देश की प्रीमियम ट्रेन अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। दूसरी ओर नई समय सारिणी के हिसाब से अंबाला कैंट से निकलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव हो गया है। इन ट्रेनों के संबंध में जल्द ही सूची को पूछताछ केंद्र पर चस्पाया जाएगा। जबकि ट्रेनों की जानकारी देने के लिए कंफर्म टिकट यात्रियों को संदेश भेजे जा रहे हैं। वहीं स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जानकारी देने के लिए उद्धोषणा प्रणाली का इस्तेमाल हो रहा है।
विज्ञापन


इन ट्रेनों की बदली समय सारिणी
ट्रेन नंबर 13308 फिरोजपुर-धनबाद गंगा सतलुज एक्सप्रेस का अंबाला कैंट स्टेशन पर पहुंचने का समय 10.13 था जो अब 10.30 हो गया है। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-सहारनपुर मैमू एक्सप्रेस का समय शाम 5.32 की जगह 5.37 हो गया। ट्रेन नंबर 04501 सहारनपुर-ऊना हिमाचल का समय 8.25 की जगह 8.20, 04547 अंबाला कैंट-बठिंडा एक्सप्रेस का समय दोपहर 1.10 की जगह दोपहर 12.15 बजे और ट्रेन नंबर 04570 कालका-अंबाला कैंट का समय दोपहर 2.40 की जगह दोपहर दो बजे का हो गया है। रेलवे की नई समय सारिणी रेलवे वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
एक अक्तूबर से रेलवे की नई समय सारिणी जारी हो गई है। इसमें अंबाला कैंट से निकलने वाली आधा दर्जन ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। चंडीगढ़-नई दिल्ली के बीच अभी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है जोकि अंब अंदौरा से चलती है। तेजस के संचालन को को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। -नवीन कुमार,वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed