फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chandigarh-Kochivali Kerala Sampark Kranti will run today Amritsar-Saharsa Garibrath

आज चलेगी चंडीगढ़-कोच्चिवली केरल संपर्क क्रांति सहित अमृतसर-सहरसा गरीबरथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-Kochivali Kerala Sampark Kranti will run today Amritsar-Saharsa Garibrath
अंबाला। चंडीगढ़-कोच्चिवली केरल संपर्क क्रांति सहित अमृतसर-गरीबरथ का संचालन बुधवार से शुरू हो जाएगा। ट्रेन संचालन को लेकर पहले ही आदेश जारी हो गए थे और ट्रेन में आरक्षण भी शुरू हो गया था। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि ट्रेन नंबर 04560 सप्ताह के दो दिन बुधवार और शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 7 जुलाई को सुबह 9.20 बजे रवाना होकर सुबह 10.05 बजे छावनी और तीसरे दिन दोपहर 12.25 बजे कोच्चिवली स्टेशन पहुुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन नंबर 04559 सप्ताह के दो दिन सोमवार व शनिवार को कोच्चिवली रेलवे स्टेशन से 10 जुलाई को सुबह 9.05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 9.03 बजे छावनी और 9.50 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04688 अमृतसर रेलवे स्टेशन से 7 जुलाई को प्रत्येक बुधवार, शनिवार व रविवार सुबह 4 बजे रवाना होकर 8.05 बजे छावनी और अगले दिन सुबह 11.20 बजे सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04687 सहरसा रेलवे स्टेशन से 10 जुलाई को प्रत्येक सोमवार, वीरवार व रविवार दोपहर 2.32 बजे रवाना होकर अगले दिन 4.49 बजे छावनी और रात 9 बजे अमृतसर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed