{"_id":"69669118f74afe69880e129f","slug":"challan-filed-against-two-policemen-ambala-news-c-36-1-amb1002-156375-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दाखिल किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ दाखिल किया चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त दो पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की है। ब्यूरो ने उप निरीक्षक विजय कुमार और सहायक उप निरीक्षक अंग्रेज सिंह के खिलाफ जांच पूरी कर अंबाला की अदालत में चालान पेश कर दिया है। यह मामला दिसंबर 2023 में बलदेव नगर थाने में दर्ज एक झगड़े के विवाद से शुरू हुआ था। घटनाक्रम के अनुसार दिसंबर 2023 में दो पक्षों में विवाद के बाद मामला दर्ज हुआ।
एक पक्ष के व्यक्ति ने अदालत से अग्रिम जमानत ली और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बलदेव नगर पुलिस चौकी पहुंचा। आरोप है कि मई 2024 में चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने केस फाइल कोर्ट में जमा करने के बदले खर्चे की बात की और पीड़ित को एएसआई अंग्रेज सिंह से मिलने को कहा। अंग्रेज सिंह पर कथित तौर पर 16,000 रुपये और एक पुराना एयर कंडीशनर मांगने का आरोप लगा। जांच में सामने आया कि 8,000 रुपये और पुराना एसी पहले ही लिया जा चुका था। शिकायत मिलने पर सतर्कता ब्यूरो की पंचकूला टीम ने 14 मई 2024 को जाल बिछाकर कार्रवाई की। टीम ने एएसआई अंग्रेज सिंह को बलदेव नगर पुलिस चौकी से गिरफ्तार किया और मौके से वह पुराना एसी भी बरामद किया जो रिश्वत के तौर पर लिया गया था। ब्यूरो की जांच के बाद अब दोनों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है।